'नहीं फंसेगी बहाली...', BPSC TRE-4 पर मिथिलेश तिवारी का बड़ा ऐलान; पटना की सड़कों पर लाठीचार्ज
बिहार की राजधानी पटना में BPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर छात्र ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. हालांकि इस मामले पर शिक्षा मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है.
बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर एक बार फिर से शिक्षक अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच घमासान देखने को मिला. BPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर हजारों छात्रों ने विरोध प्रदर्शन निकाला. हालांकि इसके तुरंत बाद इस मामले पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा ऐलान किया.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट में पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद मिथिलेश तिवारी ने छात्रों की मांग को सुनते हुए ऐलान किया कि अब कोई बहाली नहीं फंसेगी और इसमें पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाएगा.
छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज
मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन कर रहा छात्र शिक्षा मंत्री के आवास की ओर जाने की कोशिश की, लेकिन तभी पुलिस ने उन्हें जेपी गोलम्बर पर रोक लिया. हालांकि फिर छात्र पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थे. जिसके बाद पुलिस ने डंडे बरसाने शुरू कर दिए. हालांकि इसके बाद छात्र जेपी गोलम्मबर पर प्रदर्शन करते रहे. पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन में कई छात्रों के घायल होने की भी खबर है. हालांकि शिक्षा मंत्री ने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि अब कोई दिक्कत नहीं आएगी. छात्रों का कहना है कि टीआरई -4 के तहत बहाली का ऐलान चुनाव से पहले किया गया था, लेकिन अभी तक कोई विज्ञापन नहीं निकाले गए हैं. जिसकी वजह से लाखों ट्रेनिंग ले चुके शिक्षक बहाली का इंतेजार कर रहे हैं.
पीटी और मेंस परीक्षा को लेकर भी गुस्सा का माहौल
बिहार के छात्र इसलिए भी गुस्सा हैं क्योंकि अब चर्चा की जा रही है कि पीटी और मेंस के बाद ही अब शिक्षक की नौकरी होगी. हालांकि इसे लेकर कोई भी आधिकारी सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन फिर भी छात्रों में इसे लेकर गुस्सा है. उनका कहना है कि यह प्रोसेस को और भी ज्यादा लंबा और पेंचिदा बनाएगा. मिल रही जानकारी के मुताबिक पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हो गए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि अभी भी कुछ छात्र सड़कों पर डटे हुए हैं और वह शिक्षा मंत्री से मिलने की मांग कर रहे हैं. हालांकि पुलिस उन छात्रों को सड़क से हटा रहीहै.
और पढ़ें
- 20 साल की इंफ्लुएंसर का लीक हुआ प्राइवेट वीडियो! जानें कौन हैं हंसिका कृष्णा जिन्हें लेकर मचा बवाल; Video
- 'विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए', 'घिल्ली' स्टार्स के डेटिंग रूमर्स पर राखी सावंत ने दे दिया ऐसा बयान!
- गर्मी की छुट्टियों का मजा होगा दोगुना, IRCTC के इस खास टूर पैकेज में मिल रही EMI की भी सुविधा, जानें बुकिंग प्रॉसेस