विजय देवरकोंडा ने सरेआम चूमा हाथ तो मुस्कुराईं रश्मिका मंदाना, शादी की खबरों के बीच कपल का वीडियो वायरल

विजय और रश्मिका की दोस्ती सालों पुरानी है. दोनों अक्सर एक-दूसरे की फिल्मों को सपोर्ट करते हैं. विजय की 'फैमिली स्टार' हो या रश्मिका की 'पुष्पा', दोनों प्रमोशन में साथ नजर आते हैं. हाल ही में सगाई की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन दोनों ने चुप्पी साधी है. कहा तो यहां तक जा रहा है कि यह कपल फरवरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. 

x
Antima Pal

हैदराबाद में रश्मिका मंदाना की नई फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' की सक्सेस पार्टी धूमधाम से हुई. इस मौके पर खास मेहमान बने विजय देवरकोंडा. दोनों की जोड़ी पहले 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में सुपरहिट रही है. फैंस इन्हें 'नेशनल क्रश' और 'राउडी हीरो' की रियल लाइफ जोड़ी मानते हैं. पार्टी में एक पल ऐसा आया जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया.

वीडियो में विजय रश्मिका के पास खड़े हैं. रश्मिका कुछ बोल रही हैं, तभी विजय उनका हाथ पकड़ते हैं और प्यार से चूम लेते हैं. ये छोटा सा जेस्चर देखकर वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे. रश्मिका शरमा गईं, मुस्कुराईं और विजय की तरफ प्यार भरी नजरों से देखा. फैंस ने इसे 'क्यूट PDA' बताया.

विजय देवरकोंडा ने सरेआम चूमा हाथ तो मुस्कुराईं रश्मिका मंदाना

इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है. कमेंट्स की बाढ़ आ गई- 'परफेक्ट जोड़ी!', 'शादी कब कर रहे हो?', 'ये प्यार असली है', 'गीता गोविंदम पार्ट 3 चाहिए' कुछ ने लिखा- 'विजय ने हाथ चूमकर दिल जीत लिया.' रश्मिका की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' को लेकर भी खूब वाहवाही हो रही है. ट्रेलर रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में आ गया. फिल्म में रश्मिका एक मजबूत लड़की का किरदार निभा रही हैं.

विजय ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'रश्मिका मेरी अच्छी दोस्त है, हम प्रोफेशनल हैं.' लेकिन फैंस को ये PDA कुछ और ही बता रहा है. पार्टी में विजय ब्लैक शर्ट में कूल लग रहे थे, जबकि रश्मिका व्हाइट ड्रेस में खूबसूरत नजर आई. दोनों ने स्टेज पर फिल्म की टीम को बधाई दी. विजय ने कहा- 'रश्मिका ने कमाल किया है. ये फिल्म सबको पसंद आएगी.' रश्मिका ने जवाब दिया- 'विजय का सपोर्ट हमेशा मेरे साथ रहता है.' दोनों की केमिस्ट्री देखकर लगता है कि ऑन-स्क्रीन हो या ऑफ-स्क्रीन, जादू वही है.

7 नवंबर को रिलीज हुई थी 'द गर्लफ्रेंड'

रश्मिका मंदाना की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' 7 नवंबर को रिलीज हुई थी. निर्देशक राहुल रविंद्रन हैं. मेकर्स ने टीजर में रश्मिका का इंटेंस लुक दिखाया है. फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही ये जोड़ी फिर किसी फिल्म में साथ नजर आएगी. ये वीडियो देखकर साफ है कि विजय-रश्मिका की दोस्ती से ज्यादा कुछ है. फैंस का प्यार और सपोर्ट दोनों को मिल रहा है. बॉलीवुड-टॉलीवुड की ये जोड़ी आने वाले दिनों में और सुर्खियां बटोरेगी.