menu-icon
India Daily

7 साल बड़े जय मेहता से हुआ प्यार, सालों तक छिपाकर रखी थी शादी, जानें आखिर क्यों जूही चावला ने उठाया था ऐसा कदम

शादी के बाद भी जूही चावला ने कई हिट फिल्में दी है. 'हम हैं राही प्यार के', 'यस बॉस', 'इश्क' जैसी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आईं. धीरे-धीरे शादी की खबर बाहर आई, लेकिन तब तक जूही की जगह पक्की हो चुकी थी. आज जूही और जय की जोड़ी बॉलीवुड की मजबूत पार्टनरशिप मानी जाती है.

antima
Edited By: Antima Pal
7 साल बड़े जय मेहता से हुआ प्यार, सालों तक छिपाकर रखी थी शादी, जानें आखिर क्यों जूही चावला ने उठाया था ऐसा कदम
Courtesy: pinterest

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री जूही चावला ने साल 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी रचाई. लेकिन यह खुशी का मौका उनके लिए डर भरा था. जूही को लगता था कि शादी की खबर फैलते ही उनका फिल्मी सफर खत्म हो जाएगा. इसलिए उन्होंने शादी को कई सालों तक छिपाकर रखा. आज जूही चावला अपना पना 58वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें...

एक पुराने इंटरव्यू में जूही ने दिल खोलकर बताया कि उस दौर में अभिनेत्रियां शादीशुदा होने पर दर्शकों की नजरों से गिर जाती थीं. जूही उस वक्त अपनी करियर की ऊंचाई पर थीं. फिल्में हिट हो रही थीं, फैन फॉलोइंग बढ़ रही थी. तभी जय मेहता उनके जीवन में आए. जय ने उन्हें खूब मनाया, प्यार जताया. लेकिन जूही डर गईं.

7 साल बड़े जय मेहता से हुआ प्यार

उन्होंने सोचा 'अब तो सब कुछ खत्म हो जाएगा. ऊपर से मां का निधन हो चुका था. जिंदगी में एक के बाद एक झटके लग रहे थे. ऐसे में शादी की खबर लीक होना उनके लिए बड़ा खतरा था. उस जमाने में इंटरनेट नहीं था, हर हाथ में कैमरा नहीं था. इसलिए गुप्त शादी आसान थी. जूही ने कहा- 'सब ऐसा ही करते थे. शादी छिपाओ, करियर चलाओ.' लेकिन असल डर था दर्शकों का.

सालों तक छिपाकर रखी थी शादी

लोग अभिनेत्री को सिंगल ही पसंद करते थे. शादीशुदा हीरोइन को कम मौके मिलते थे. जूही नहीं चाहती थीं कि उनका सुनहरा दौर रुक जाए. सबसे खास बात रही जय की मां यानी जूही की सास का रवैया. आमतौर पर सासें बहू को घर संभालने को कहती हैं, लेकिन जूही की सास ने कुछ और ही किया. उन्होंने जूही को पूरा सपोर्ट दिया. कहा- 'तुम काम करती रहो, फिल्में करो.' यह सुनकर जूही की आंखें भर आईं. मां के जाने का गम था, करियर का डर था, लेकिन सास ने उन्हें हौसला दिया.

जूही की यह कहानी बताती है कि नब्बे के दशक में अभिनेत्रियों पर कितना दबाव था. शादी और करियर में से एक चुनना पड़ता था. लेकिन जूही ने दोनों संभाले. सास के साथ और पति के प्यार ने उन्हें ताकत दी. आज जब बॉलीवुड में शादीशुदा अभिनेत्रियां खुलकर काम कर रही हैं, जूही की यह जद्दोजहद याद आती है. आज जूही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन प्रोडक्शन और सोशल वर्क में एक्टिव हैं.