मुंबई: फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए एस.एस. राजामौली की एक्शन-एडवेंचर फिल्म Globetrotter से प्रियंका चोपड़ा जोनस का पहला लुक सामने आया है. अभिनेत्री ‘मंदाकिनी’ के रूप में दमदार और रहस्यमयी अवतार में नजर आ रही हैं.
यह फिल्म महेश बाबू और प्रियंका की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी पेश करेगी. लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में प्रियंका की यह वापसी उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं मानी जा रही.
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने किरदार 'मंदाकिनी' का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'वो जितनी दिखती हैं, उससे कहीं ज्यादा हैं... कहिए नमस्ते मंदाकिनी से.' पोस्टर में प्रियंका पीले रंग की साड़ी में बंदूक थामे, चट्टानों के बीच नजर आ रही हैं. हवा में उड़ते बाल और उनके दृढ़ चेहरे के हावभाव इस बात का संकेत हैं कि यह किरदार सिर्फ सुंदर ही नहीं, बल्कि बेहद शक्तिशाली भी है.
Also Read
- 'दोबारा ऐसी गलती नहीं करूंगा', प्रकाश राज पर ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप को लेकर ED ने कसा शिकंजा तो मांगने लगे माफी!
- पीरियड्स पर ऐसा क्या बोल गईं रश्मिका मंदाना? लोगों ने कर दिया ट्रोल, डर के खौफ में जी रही एक्ट्रेस ने दी सफाई
- जरीन खान की प्रेयर मीट में मां को यादकर रो पड़ीं सुजैन खान, एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन के भी छलके आंसू; Video
Globetrotter को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है. फिल्म का कॉन्सेप्ट अफ्रीकी अभियानों और रहस्यमयी खोजों से प्रेरित है. इसमें रोमांच, पौराणिकता और आधुनिकता का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा. निर्देशक राजामौली ने कहा है कि यह फिल्म 'भारतीय आत्मा के साथ बनी एक ग्लोबल कहानी' होगी.
फिल्म के मुख्य अभिनेता महेश बाबू का फर्स्ट लुक पहले ही धूम मचा चुका है. पोस्टर में उनका रुद्राक्ष माला और त्रिशूल-नंदी पेंडेंट पहने सशक्त लुक नजर आया था. इस लुक ने तुरंत ही दर्शकों में यह चर्चा छेड़ दी कि फिल्म का कथानक पौराणिक तत्वों से जुड़ा हो सकता है.
राजामौली ने फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन को मुख्य खलनायक ‘कुम्भ’ के रूप में पेश किया है. उनका लुक काले कपड़े में, एक हाई-टेक व्हीलचेयर पर बैठे हुए दिखाया गया है. निर्देशक ने उनके किरदार को 'निर्दयी और रहस्यमयी' बताया है. उनके लुक से यह साफ है कि फिल्म में एक शक्तिशाली विरोधी की झलक देखने को मिलेगी.
फिल्म Globetrotter का आधिकारिक टाइटल और पहला वीडियो लुक 15 नवंबर 2025 को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में भव्य इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा. यह कार्यक्रम जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इस मौके पर पूरी स्टारकास्ट और निर्देशक राजामौली मौजूद रहेंगे.