बालीवुड में 90 की दशक की जानीमानी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर बन गई हैं. किन्नर अखाड़ा ने ममता को ये पदवी दी है. अब से उनका नाम ममता नंद गिरि होगा. वह शुक्रवार की सुबह ही महाकुंभ में किन्नर अखाड़े पहुंचीं और किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. ममता कुलकर्णी एक समय बॉलीवुड की टॉप की अभिनेत्री थीं.
ममता कुलकर्णी मराठी ब्रह्माण परिवार से आती हैं. ममता ने सलमान खान, आमिर खान और गोविंदा जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया. उन्होंने टॉपलेस फोटो शूट किसिंग सींस के परहेज नहीं किया. उन्होंने साउथ की फिल्मों से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. बॉलीवुड में तिरंगा फिल्स में कदम रखा. बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस रही हैं, जो अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर जानी जाती हैं.
टॉपलेस फोटोशूट
ममता कुलकर्णी एक समय फेमस एक्ट्रेस थी. उनके साथ कई विवाद जुड़े. उन्होंने स्टारडस्ट मैग्जीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट से हंगामा मचा दिया था. ममता ने फिल्म चाइना गेट में काम किया था, जिसके बाद उन्होंने निर्देशक राजकुमार संतोषी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का इल्जाम लगाया था.
छोटा राजन से अफेयर?
ममता कुलकर्णी के अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के छोटे भाई छोटा राजन से अफेयर के चर्चे थे. कहा जाता था कि फिल्म दिलाने में छोटा राजन उनकी मदद करता था. जब छोटा राजन इंडिया छोड़कर दुबई गया, तो ममता भी उनके पीछए दुबई पहुंच गई थी. साल 2000 में भारत से कहीं दूर चली गई थीं अब जब वापस भारत लौटी हैं तो फिर चर्चा में हैं. छोटा राजन के अलावा उनका नाम मशहूर ड्रग्स डीलर विक्की गोस्वामी के साथ भी जुड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्में ना मिलने के कारण ममता कुलकर्णी दुबई चली गई थीं, जहां उनकी मुलाकात विक्की गोस्वामी से हुई थी.
दोनों कई सालों को तक लिव-इन में रहते थे. फिर ड्रग डीलिंग के मामले में विक्की पकड़ा गया. ममता का नाम 2000 करोड़ रुपए के ड्रग्स केस से जुड़ा, हालांकि, ममता को ड्रग्स केस में मुंबई हाई कोर्ट से राहत मिल चुकी है.