मुंबई: थलपति विजय इन दिनों राजनीति में सक्रिय हैं और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं. इसी दौरान कन्याकुमारी में उनकी एक साइकिल रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.इस वीडियो में विजय साइकिल चलाते हुए अपने समर्थकों का अभिवादन करते नजर आते हैं. माहौल उत्साह से भरा हुआ था और फैंस उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे थे.
रैली के दौरान अचानक एक फैन ने उनके ऊपर फूलों की माला फेंक दी. यह पल अचानक आया और विजय एकदम से घबरा गए. उन्हें लगा कि शायद कोई खतरनाक चीज उनकी ओर फेंकी गई है. इसी डर की वजह से उन्होंने तुरंत साइकिल छोड़ दी और वहां से हट गए. बाद में जब स्थिति साफ हुई, तब पता चला कि वह सिर्फ फूल थे.
यह घटना कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. लोग इस वीडियो को बार बार देख रहे हैं और अपने अपने अंदाज में अपना रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोगों ने इसे एक सामान्य मानवीय प्रतिक्रिया बताया, जबकि कुछ ने इसे लेकर मजाक भी किया.
A video taken down by @TVKVijayHQ is now going viral everywhere.
During his cycle campaign, Vijay suddenly threw his cycle and ran back as if it was a bomb when a fan tried to shower flowers on him. pic.twitter.com/imuDSz245j— Telangana Maata (@TelanganaMaata) April 13, 2026Also Read
- जॉन अब्राहम के साथ इस फिल्म से कमबैक करेंगे हर्षवर्धन राणे, लाएंगे 2027 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म; शूटिंग ने मचाई हलचल
- वेटरन एक्टर असरानी को याद कर इमोशनल हुए अक्षय कुमार, 'भूत बंगला' फिल्म को बताया उनके नाम का ट्रिब्यूट
- अल्लू अर्जुन की 'राका' में हुई शाहरुख खान की एंट्री? एटली ने तैयार किया हिट फॉर्मुला!
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स देखने को मिले. कुछ यूजर्स ने कहा कि यह स्थिति किसी के लिए भी डराने वाली हो सकती है. वहीं कुछ लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि एक नेता को ऐसी परिस्थितियों में ज्यादा संयम दिखाना चाहिए. कुछ यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लेते हुए अलग अलग रिएक्शन साझा किए हैं.
He depicted his future in this video. Natakbaaz
— Bhaskar (Bha Qi) (@bhaXcar) April 15, 2026
इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि इतने बड़े नेता के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होनी चाहिए. हालांकि कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अचानक हुई घटना में किसी का भी ऐसा रिएक्शन हो सकता है.
इस बीच विजय अपनी फिल्म जन नायकन को लेकर भी सुर्खियों में हैं. यह फिल्म लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही है. पहले यह फिल्म जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर से जुड़े मुद्दों के कारण इसकी रिलीज अटक गई. इसके बाद फिल्म के कुछ हिस्से ऑनलाइन लीक हो गए, जिससे मेकर्स को बड़ा झटका लगा.