Sky Force Advance Booking: पहले दिन बंपर ओपनिंग के लिए तैयार अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स'! एडवांस बुकिंग में कमाएं करोड़ों
अक्षय कुमार और वीर पहारिया की अपकमिंग फिल्म 'स्काई फोर्स' 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है, ताकि गणतंत्र दिवस का भरपूर फायदा फिल्म को मिल सके. इस फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहारिया भारतीय वायु सेना के पायलट की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म ने पहले ही काफी दिलचस्पी हासिल कर ली है और एडवांस बुकिंग भी अच्छी चल रही है.
Sky Force Advance Booking: अक्षय कुमार और वीर पहारिया की अपकमिंग फिल्म 'स्काई फोर्स' 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है, ताकि गणतंत्र दिवस का भरपूर फायदा फिल्म को मिल सके. इस फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहारिया भारतीय वायु सेना के पायलट की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म ने पहले ही काफी दिलचस्पी हासिल कर ली है और एडवांस बुकिंग भी अच्छी चल रही है.
पहले दिन बंपर ओपनिंग के लिए तैयार अक्षय की फिल्म 'स्काई फोर्स'!
फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही करोड़ों में कमाई कर ली है. मात्र तीन घंटे के भीतर ही फिल्म ने हिंदी में 18,375 से अधिक टिकटें बेच दीं और पहले दिन की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 40 लाख रुपये तक पहुंच गया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक स्काई फोर्स के पहले दिन के अब तक टोटल 76486 टिकट्स बिक चुके हैं. ब्लॉक सीट्स के साथ फिल्म ने 2.95 करोड़ की कमाई कर ली है.
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ने 64,000 से ज़्यादा टिकट बेचे, 1.54 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म में निमरत कौर और सारा अली खान भी अहम भूमिकाओं में है. एडवांस टिकट बिक्री के मामले में, स्काई फोर्स के हिंदी 2डी ने 62,938 टिकटों की बिक्री से 1,47,78,511.38 रुपये की कमाई की है, जिसमें औसत टिकट मूल्य 226 रुपये है. इसके अलावा फिल्म ने अपने आईमैक्स 2डी के लिए 1,792 टिकट बेचे हैं, जिससे 408 रुपये की एटीपी के साथ 6,37,670 रुपये की कमाई हुई है.
फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाएं करोड़ों
कुल मिलाकर फिल्म की एडवांस बुकिंग ने 9,073 शो में 64,730 टिकटों की बिक्री के साथ 1.54 करोड़ रुपये कमाए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ओपनिंग डे पर अब स्काई फोर्स करोड़ों में कमाई करने वाली है. अभी ये नंबर और बढ़ने वाले हैं. रिपोर्ट्स की माने तो स्काई फोर्स ओपनिंग डे पर 7 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है.
बता दें कि स्काई फोर्स भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की अनकही कहानी पर आधारित है, जिसमें 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की घटनाओं को दिखाया गया है. वीर पहारिया ने IAF अधिकारी टी विजया के रूप में अपने अभिनय की शुरुआत की है, जो युद्ध के दौरान लापता हो जाता है, जबकि अक्षय कुमार उनके साथी अधिकारी, केओ आहूजा की भूमिका निभाते हैं, जो उसे खोजने के लिए एक मिशन पर निकलता है. फिल्म में निमरत कौर और सारा अली खान भी में हैं. स्काई फोर्स का निर्देशन संदीप केलवानी और अभिषेक कपूर ने किया है.
और पढ़ें
- Saif Ali Khan Attack: सैफ की जान बचाने वाले को 1 लाख रुपये देंगे मीका सिंह, साथ ही सिंगर ने कर दी ये मांग
- Maha Kumbh 2025: अनुपम खेर ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, महाकुंभ पहुंचते ही क्यों छलक पड़े एक्टर के आंसू?
- Ram Gopal Varma: डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा को खानी होगी जेल की हवा, कोर्ट ने किस मामले में दोषी बताकर सुनाई सजा?