West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

कोई भी शुभ काम करने से पहले आखिर क्यों फोड़ा जाता है नारियल? आज जान लें असली वजह

गणेश जी विघ्नहर्ता हैं, इसलिए नारियल फोड़ने से कार्य में कोई विघ्न नहीं आता. नारियल को सबसे पवित्र फल माना गया है क्योंकि इसका पानी और गिरी बिल्कुल शुद्ध होती है. बाहर का सख्त छिलका इसे किसी भी तरह की अशुद्धता से बचाता है. इसीलिए इसे सभी देवी-देवताओं को चढ़ाया जाता है.

x
Antima Pal

हिंदू धर्म में किसी भी नई शुरुआत से पहले नारियल फोड़ने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. चाहे नया घर बनाना हो, नई गाड़ी खरीदना हो, दुकान खोलना हो या शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य, हर शुभ अवसर पर सबसे पहले नारियल फोड़ा जाता है. इसे सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि शुभता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे क्या महत्व और कारण छिपे हैं.

आखिर क्यों फोड़ा जाता है नारियल?

नारियल को संस्कृत में 'श्रीफल' कहा जाता है. 'श्री' का अर्थ मां लक्ष्मी से है, यानी यह समृद्धि, सौभाग्य और धन का प्रतीक है. मान्यता है कि नारियल चढ़ाने या फोड़ने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है. नारियल की बाहरी सख्त खोल को अहंकार का प्रतीक माना जाता है, जबकि अंदर की सफेद और नरम गिरी शांति और पवित्रता का प्रतीक है. 

कार्य में आने वाली हर बाधा हो जाती है दूर

जब हम नारियल फोड़ते हैं तो इसका मतलब यह होता है कि हम अपना अहंकार त्यागकर खुद को पूरी तरह भगवान के चरणों में समर्पित कर रहे हैं. इससे कार्य में आने वाली हर बाधा दूर हो जाती है और नया काम बिना किसी रुकावट के पूरा होता है. नारियल के ऊपर तीन आंख जैसे निशान होते हैं, जिन्हें भगवान शिव के तीन नेत्रों का प्रतीक माना जाता है. साथ ही इसे भगवान गणेश का प्रिय फल भी कहा जाता है. 

गणेश जी विघ्नहर्ता हैं, इसलिए नारियल फोड़ने से कार्य में कोई विघ्न नहीं आता. नारियल को सबसे पवित्र फल माना गया है क्योंकि इसका पानी और गिरी बिल्कुल शुद्ध होती है. बाहर का सख्त छिलका इसे किसी भी तरह की अशुद्धता से बचाता है. इसीलिए इसे सभी देवी-देवताओं को चढ़ाया जाता है. जब नारियल फोड़ा जाता है तो उसका पानी चारों तरफ छिटक जाता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा, बुरी शक्तियां और रुकावटें दूर हो जाती हैं. इससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

एक प्राचीन मान्यता के अनुसार पुराने समय में प्राणी बलि की प्रथा थी. बाद में इसे रोकने के लिए नारियल को बलि के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा. नारियल फोड़ना खुद को भगवान को समर्पित करने का भाव भी दर्शाता है. आज भी ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में नारियल फोड़ना शुभ माना जाता है. यह न सिर्फ बाधाएं दूर करता है बल्कि नए काम में सफलता और समृद्धि भी लाता है.