Saif Ali Khan Attack: सैफ की जान बचाने वाले को 1 लाख रुपये देंगे मीका सिंह, साथ ही सिंगर ने कर दी ये मांग
मीका सिंह ने कहा, "मेरा मानना है कि भारत के पसंदीदा सुपरस्टार सैफ अली खान को बचाने के लिए उन्हें कम से कम 11 लाख रुपये का इनाम मिलना चाहिए."
Saif Ali Khan Attack: सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में कहा कि वह सैफ अली खान को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले ऑटो-रिक्शा चालक भजन सिंह राणा को 1 लाख रुपये का इनाम देना चाहते हैं. बता दें कि सैफ पर उनके बांद्रा स्थित आवास पर एक चोर ने हमला किया था, एक्टर को उस समय ऑटो ड्राइवर भजन ने समय पर अस्पताल पहुंचाया और सैफ से पैसे लेने से भी इनकार कर दिया.
ऑटो ड्राइवर को 1 लाख रुपये देंगे मीका सिंह
अब मीका सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सैफ और ऑटो-रिक्शा चालक की तस्वीर शेयर की और लिखा, "मेरा विश्वास है कि भारत के पसंदीदा सुपरस्टार को बचाने के लिए वह कम से कम 11 लाख रुपये के इनाम के हकदार हैं. उनका काम वास्तव में काबिले तारीफ है! अगर संभव हो, तो क्या आप कृपया ऑटो ड्राइवर की डिटेल मेरे साथ शेयर कर सकते हैं? मैं उन्हें सराहना के रूप में 1 लाख रुपये का इनाम देना चाहूंगा."
mika singh social media
हालांकि, भजन ने पहले सैफ से मदद के लिए कोई भी पैसे लेने से इनकार कर दिया था. एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया गया था...मैंने उस रात पैसे के बारे में नहीं सोचा था. करीना कपूर या किसी और ने अभी तक मुझसे संपर्क नहीं किया है. मैंने उनसे कोई बातचीत नहीं की है."
ऑटो ड्राइवर ने बताई थी उस रात की घटना
उन्होंने रात की घटनाओं को याद करते हुए बताया कि उन्हें शुरू में एहसास नहीं हुआ कि उनके रिक्शा में सैफ अली खान बैठे हैं. भजन ने कहा, "उनकी पीठ में चोट लगी थी. मुझे बहुत बुरा लगा क्योंकि उनकी पीठ से खून बह रहा था. मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि सैफ अली खान मेरे रिक्शा में बैठे हैं. मुझे लगा कि यह कोई घायल व्यक्ति है...जब सैफ और उनका बेटा लीलावती अस्पताल में रिक्शा से उतरे, तो मुझे एहसास हुआ कि स्टार अभिनेता मेरे साथ बैठे हैं."
बता दें कि सैफ अली खान पर हमला करने वाले की पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई, कथित तौर पर चोरी के इरादे से अभिनेता के घर में घुसा था. चोर और सैफ की नौकरानी के बीच लड़ाई होने के दौरान सैफ ने बीच में आने का प्रयास किया. जिसके बाद चोर ने एक्टर पर 6 बार चाकू से वार किया था. हालांकि 6 दिन हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद सैफ की हालत अब ठीक है.
और पढ़ें
- Maha Kumbh 2025: अनुपम खेर ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, महाकुंभ पहुंचते ही क्यों छलक पड़े एक्टर के आंसू?
- Ram Gopal Varma: डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा को खानी होगी जेल की हवा, कोर्ट ने किस मामले में दोषी बताकर सुनाई सजा?
- Pushpa Movie OTT Release Date: बड़े पर्दे पर अरबों कमाने के बाद ओटीटी पर तहलका मचाएंगे 'पुष्पाराज', जानें कब देख सकेंगे अल्लू अर्जुन की फिल्म