Rakhi Sawant Wedding: कलर्स टीवी के पॉपुलर शो ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ में इस हफ्ते माहौल पूरी तरह बदल गया जब मनोरंजन क्वीन राखी सावंत ने शानदार अंदाज में एंट्री की है. शो में पहले से ही चल रही अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की शादी की तैयारियों के बीच राखी का आगमन सबके लिए सरप्राइज बन गया. जैसे ही राखी सेट पर आईं, उनकी एनर्जी ने माहौल में जान डाल दी.
राखी ने जैसे ही अभिषेक कुमार को देखा, उन्होंने जोर से कहा, 'मुझे पति मिल गया है!' उनका यह बयान सुनते ही सब हैरान रह गए, जबकि अभिषेक के चेहरे पर डर साफ झलक रहा था.
अभिषेक कुमार, जो अपने कॉन्फिडेंस और चार्म के लिए जाने जाते हैं, राखी के सामने आते ही एकदम से घबरा गए. राखी जहां पूरी तरह फ़िल्मी मूड में 'क़ुबूल है' कहती नजर आईं, वहीं अभिषेक पीछे हटते हुए बोले, 'मैं तो बस मजाक कर रहा था!'
राखी ने तीन बार जोर से 'क़ुबूल है!' कहा और अपने ट्रेडमार्क अंदाज़ में डांस करते हुए फ्लोर पर धमाल मचा दिया. अभिषेक के बचने की कोशिशें नाकाम रहीं और सेट पर सब हंस-हंसकर लोटपोट हो गए.
शो के एक और मजेदार मोमेंट में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने आग में घी डालने का काम किया. उन्होंने अभिषेक से कहा कि वो अपनी 'प्यारी राखी' के लिए एक शायरी सुनाएं. इस पर अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'डॉक्टर ने मना किया है!' इस पर सेट पर जबरदस्त ठहाके गूंज उठे और राखी बोलीं, 'अब तो मैं छोड़ने वाली नहीं हूं!'
शो के इस मजेदार एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि क्या राखी सावंत सच में दोबारा शादी करने जा रही हैं. फैंस कमेंट कर रहे हैं, एक ने कमेंट करते हुए लिखा 'राखी का अंदाज किसी को भी इंप्रेस कर सकता है, अभिषेक बच नहीं पाएंगे!'. दूसरे ने लिखा, 'शो में राखी हैं तो धमाल पक्का है, अब देखना है शादी सच में होती है या नहीं!' राखी सावंत हमेशा से अपनी अनोखी स्टाइल और एंटरटेनिंग पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं. अब इस शो में उनकी एंट्री ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ‘जहाँ राखी होती हैं, वहां मस्ती और ड्रामा दोनों होता है.’