PM Modi On Gaza Deal: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल और हमास के बीच हाल ही में हुए शांति समझौते का स्वागत किया है. बता दें कि यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के पहले फेज का हिस्सा है. इसे लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी ने एक पोस्ट शेयर किया. इसमें पीएम मोदी ने आशा व्यक्त की है कि यह समझौता दीर्घकालिक शांति लाने में मदद करेगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले फेज पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं. हमें उम्मीद है कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को कुछ राहत मिलेगी और स्थायी शांति भी स्थापित होगी."
We welcome the agreement on the first phase of President Trump's peace plan. This is also a reflection of the strong leadership of PM Netanyahu.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 9, 2025
We hope the release of hostages and enhanced humanitarian assistance to the people of Gaza will bring respite to them and pave the way…
डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा कर बताया है कि इजराइल और हमास शांति समझौते के पहले फेज को शुरू करने पर सहमत हो गए हैं. कहा जा रहा है कि इस योजना का उद्देश्य दो साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करना है. ट्रंप के अनुसार, दोनों पक्ष जल्द ही इस पर अमल किया जाएगा और सभी बंधकों-कैदियों को रिहा कर देंगे.
इसके अलावा इजराइल भी अपने सैनिकों को सीमा से वापस बुलाने के लिए तैयार हो गया है. ट्रंप ने कहा है कि इजराइल, अरब जगत और मुस्लिम जगत के लिए यह एक बड़ा दिन है. इसके साथ ही कहा कि सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाएगा.
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी शांति समझौते की सराहना करते हुए कहा है कि यह एक बड़ी कूटनीतिक सफलता है. उन्होंने इसे इजराइल के लिए एक नैतिक जीत बताया है. उन्होंने इजरायल के साथ मजबूती से रहने और इजरायली बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए ट्रंप का धन्यवाद किया है.
With the approval of the first phase of the plan, all our hostages will be brought home. This is a diplomatic success and a national and moral victory for the State of Israel.
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) October 8, 2025
From the beginning, I made it clear: we will not rest until all our hostages return and all our goals…