menu-icon
India Daily

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ, जानें क्या है आखिर चेक बाउंस मामला?

राजपाल यादव ने गुरुवार को चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया. मंगलवार को अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीट किया कि वह एक्टर को अपनी फिल्म में लेंगे और उनकी मदद करेंगे.

antima
Edited By: Antima Pal
तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ, जानें क्या है आखिर चेक बाउंस मामला?
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. चेक बाउंस के एक पुराने मामले में उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा. सरेंडर से पहले राजपाल काफी इमोशनल हो गए थे. उन्होंने कहा- 'मेरे पास पैसे नहीं हैं... मैं अकेला पड़ गया हूं... कोई दोस्त नहीं है.' उनकी ये बातें सुनकर कई लोगों का दिल पिघल गया. इसी बीच सोनू सूद ने राजपाल यादव के सपोर्ट में बड़ा कदम उठाया.

राजपाल यादव का कर्ज चुकाने में मदद करेंगे सोनू सूद

सोनू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा कि राजपाल एक गिफ्टेड एक्टर हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को सालों तक अनमोल योगदान दिया है. उन्होंने कहा- 'कभी-कभी जिंदगी अन्याय करती है, टैलेंट की वजह से नहीं, बल्कि समय की क्रूरता की वजह से. राजपाल मेरी आने वाली फिल्म का हिस्सा होंगे.' सोनू ने आगे पूरी फिल्म इंडस्ट्री से अपील की कि प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और साथी कलाकार एकजुट हों.

उन्होंने लिखा- 'एक छोटी सी साइनिंग अमाउंट, जो आगे के काम से एडजस्ट हो जाए, ये दान नहीं है, बल्कि सम्मान और गरिमा है. जब हमारा कोई साथी मुश्किल में हो, तो इंडस्ट्री को उसे याद दिलाना चाहिए कि वो अकेला नहीं है. इससे हम साबित करते हैं कि हम सिर्फ इंडस्ट्री नहीं, एक परिवार हैं.'

क्या है आखिर चेक बाउंस मामला?

यह मामला 2010 का है. राजपाल ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. फिल्म फ्लॉप होने से उन्हें भारी नुकसान हुआ. कर्ज चुकाने में नाकाम रहने पर चेक बाउंस हो गए. केस कोर्ट में चला, 2018 में उन्हें और उनकी पत्नी को 6 महीने की सजा हुई थी. कई बार राहत मिली और कुछ रकम चुकाई भी, लेकिन बाकी राशि नहीं चुका पाए. अब बकाया राशि 9 करोड़ तक पहुंच गई है. दिल्ली हाई कोर्ट ने सरेंडर का समय बढ़ाने से मना कर दिया, जिसके बाद राजपाल को जेल जाना पड़ा.

कई फिल्मों से एक्टर ने दर्शकों को किया एंटरटेन

राजपाल यादव 'फिर हेरा फेरी', 'भूल भुलैया', 'हंगामा' जैसी सुपरहिट फिल्मों से मशहूर हैं. उनकी कॉमेडी ने लाखों दर्शकों को हंसाया है. नू सूद जैसे बड़े स्टार का साथ मिलने से इंडस्ट्री में सकारात्मक संदेश गया है कि मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का साथ निभाना चाहिए. फैंस और इंडस्ट्री वाले सोनू की इस पहल की तारीफ कर रहे हैं. उम्मीद है कि राजपाल जल्द बाहर आएंगे और अपनी नई फिल्मों से फिर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.