स्विट्जरलैंड की शांत सड़क पर रात में बिना सिक्योरिटी के पत्नी संग टहलते दिखे मुकेश अंबानी, वीडियो वायरल
इस दौरान नीता अंबानी ने लाल रंग का सूट पहन रखा था और मुकेश अंबानी ने कोट पैंट पहन रखा था. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो गया. मजे की बाद ये है कि इस दौरान उनके साथ कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था. उनके आस-पास बस कुछ लोग चल रहे थे.
Entertainment News: एशिया का सबसे रईस शख्स अपनी पत्नी के साथ बिल्कुल शांत सड़क पर बिना सिक्योरिटी के...बात थोड़ी अजीब लगती है लेकिन बात बिल्कुल सच है. हां भारत जैसे देश में ऐसी घटनाएं होना नामुमकिन जरूर हैं लेकिन स्विटजरलैंड में आप ऐसे दृश्य जरूर देख सकते हैं.
सड़क पर पत्नी संग टहलते दिखे अरबपति मुकेश
मुकेश अंबानी शायद भारत की सड़कों पर तो ऐसा कर नहीं सकते थे इसलिए उनका देर रात अपनी पत्नी के साथ बाहर घूमने का मन हुआ तो वे स्विटजरलैंड चले गए. स्विटजरलैंड की शांत सड़क पर मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ रात में क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए. मजे की बाद ये है कि इस दौरान उनके साथ कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था. उनके आस-पास बस कुछ लोग चल रहे थे.
लाल सूट में दिखीं नीता
इस दौरान नीता अंबानी ने लाल रंग का सूट पहन रखा था और मुकेश अंबानी ने कोट पैंट पहन रखा था. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो गया. हालांकि यह वीडियो कब का है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.
आलीशान बर्गेनस्टॉक रिज़ॉर्ट में रुकने के लिए हर रात खर्च किए 62 लाख
बता दें कि अंबानी परिवार अक्सर यूरोप के देशों में छुट्टियां बिताने जाता है. सितंबर 2020 में मुंकेश अंबानी, उनकी पत्नी और बच्चे स्विटजरलैंड के सबसे आलीशान बर्गेनस्टॉक रिज़ॉर्ट (Bürgenstock Resort) में रुखे थे. जहां उन्होंने हर रात के लिए करीब 62 लाख रुपए खर्च किये थे. यह रिसॉर्ट कोई आम रिसॉर्ट नहीं बल्कि विलासिताओं का अड्डा है. इस रिसॉर्ट में चार होटल, दो स्पा, 10 बार और रेस्टोरेंट्स हैं.