जय भानुशाली संग 14 साल की शादी को सच में तोड़ रही माही विज? तलाक की खबरों पर भड़कीं एक्ट्रेस ने दिया जवाब
अभिनेता जय भानुशाली और माही विज 15 साल की शादी के बाद तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. 2010 से शादीशुदा इस जोड़े के तीन बच्चे हैं. खबरों में दावा किया गया है कि उन्होंने महीनों पहले तलाक के कागजात फाइनल कर लिए थे. अब इन सब झूठी खबरों पर माही विज ने चुप्पी तोड़ी है.
टेलीविजन की मशहूर जोड़ी जय भानुशाली और माही विज इन दिनों सुर्खियों में हैं. दोनों की शादी को 15 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन अचानक तलाक की अफवाहों ने फैन्स को हैरान कर दिया. खबरें थीं कि दोनों ने महीनों पहले तलाक के कागजात पर साइन कर दिए हैं और अलग-अलग रह रहे हैं.
अब माही विज ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और साफ कहा है कि ये सब झूठ है. जय और माही की शादी साल 2010 में हुई थी. दोनों टीवी के पॉपुलर कलाकार हैं. जय 'कुमकुम' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं, जबकि माही 'लागी तुझसे लगन' और 'बालिका वधू' से घर-घर में मशहूर हुईं. दंपती के तीन बच्चे हैं. दो गोद लिए हुए और एक अपनी बेटी. फैन्स उन्हें परफेक्ट फैमिली मानते हैं.
तलाक की खबरों पर भड़कीं एक्ट्रेस ने दिया जवाब
सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर बच्चों के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करते हैं. लेकिन जुलाई-अगस्त के आसपास कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है. कहा गया कि ट्रस्ट की कमी और बढ़ते झगड़ों की वजह से उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया. यहां तक लिखा गया कि कागजात तैयार हैं और बस औपचारिकताएं बाकी हैं. दोनों अलग घरों में रहने लगे हैं. इन खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.
अब माही विज ने इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. इंस्टाग्राम पर एक पेज ने जय-माही के तलाक की पोस्ट डाली. इसमें लिखा था कि दोनों ने रिश्ता बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन ट्रस्ट इश्यूज की वजह से बात नहीं बनी. इस पोस्ट पर माही ने कमेंट किया, 'ऐसी झूठी कहानियां मत फैलाओ. इसके खिलाफ मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी.'
'बिना सच जाने ऐसी खबरें चलाना गलत'
माही का गुस्सा साफ झलक रहा था. उन्होंने लिखा कि बिना सच जाने ऐसी खबरें चलाना गलत है. यह उनके परिवार और बच्चों पर बुरा असर डालता है. माही ने साफ किया कि वह और जय साथ हैं खुश हैं और कोई तलाक नहीं हो रहा. जय भानुशाली ने अभी तक इस पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके फैंस राहत की सांस ले रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि अच्छा हुआ सच सामने आ गया.
कई यूजर्स ने उन पेजेस को ट्रोल किया जो झूठी खबरें फैला रहे थे. बता दें कि माही 43 साल की हैं और तीन बच्चों की मां हैं. वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. अक्सर फिटनेस, फैमिली और बच्चों की झलकियां शेयर करती हैं.