menu-icon
India Daily

सलमान खान की 'सिकंदर' को 'थामा' ने दी मात, हफ्ते भर में ही फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री!

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. 8वें दिन चलिए जानते हैं फिल्म ने क्या नया कारनामा कर दिखाया है.

antima
Edited By: Antima Pal
सलमान खान की 'सिकंदर' को 'थामा' ने दी मात, हफ्ते भर में ही फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री!
Courtesy: imdb

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. रिलीज के आठवें दिन ही फिल्म ने सलमान खान का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. सलमान की किसी फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा 22 दिनों में छुआ था, लेकिन 'थामा' ने यह कमाल महज 8 दिनों में कर दिखाया. 

अब अगला टारगेट 'जॉली एलएलबी 3' को पीछे छोड़ना है. 'थामा' ने सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को भी पछाड़ दिया है. फिल्म ने मंगलवार को 5.50 करोड़ रुपये कमाए और कुल कलेक्शन 101.10 करोड़ रुपये हो गया. खास बात यह है कि थामा ने आयुष्मान खुराना की ही पुरानी हिट 'ड्रीम गर्ल 2' को पीछे छोड़ दिया. 'ड्रीम गर्ल 2' ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में ज्यादा समय लिया था, लेकिन थामा ने यह कारनामा जल्दी पूरा कर लिया.

'सिकंदर' को 'थामा' ने दी मात

आयुष्मान के फैंस उनके इस नए अवतार से खुश हैं.फिल्म की हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण दर्शकों को पसंद आ रहा है. रश्मिका मंदाना की क्यूटनेस और आयुष्मान का मजेदार अंदाज स्क्रीन पर छा रहा है. अब 'थामा' की नजर 'जॉली एलएलबी 3' पर है. 'थामा' की तेज रफ्तार देखकर लगता है कि 'जॉली' को कड़ी चुनौती मिलेगी.

मैडॉक का जादू फिर चला

'थामा' दिनेश विजन के मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म है. इस सीरीज में पहले 'स्त्री', 'भेड़िया' और 'मुंज्या' ने धमाल मचाया था. 'थामा' भी उसी राह पर चल रही है. यह फिल्म अगर इसी तरह चली, तो ब्लॉकबस्टर बनना तय है.

आयुष्मान का मजेदार रोल और रश्मिका की क्यूट अदा स्क्रीन पर जादू बिखेर रही है.थामा को 150 करोड़ रुपये में बनाया गया है.दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने इसे तैयार किया है. कुछ ने कहानी को कमजोर कहा, तो कुछ ने कॉमेडी टाइमिंग की तारीफ की. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर असली फैसला दर्शक करते हैं.

सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं – 'फैमिली के साथ देखने लायक', 'हंसते-हंसते डर लगता है', अब फिल्म को अपनी रफ्तार बनाए रखनी है. आने वाले दिनों में नई रिलीज आ सकती हैं, लेकिन थामा का वर्ड ऑफ माउथ मजबूत है.