menu-icon
India Daily

9 साल के करियर में 7 FLOP, इस एक्ट्रेस की किस्मत पर लगा ब्रेक! एक हिट फिल्म पर टिक गई पहचान!

2016 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस कृति खरबंदा आज अपना जन्मदिन मना रही है. अपने दशक के करियर में एक्ट्रेस की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं हैं. उन्हें पहचान मिली सिर्फ एक हिट फिल्म ‘हाउसफुल 4’ से, वो भी बड़े सितारों की मौजूदगी की वजह से.

babli
Edited By: Babli Rautela
9 साल के करियर में 7 FLOP, इस एक्ट्रेस की किस्मत पर लगा ब्रेक! एक हिट फिल्म पर टिक गई पहचान!
Courtesy: Instagram (@kriti.kharbanda)

मुंबई: कन्नड़ और तेलुगु सिनेमा में कृति खरबंदा vs अपनी खूबसूरती और अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम तो रखा बड़े सपनों के साथ, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. साउथ फिल्मों में उन्हें जिस पहचान और सफलता की उम्मीद थी, हिंदी सिनेमा में वह सब कुछ धीरे-धीरे धुंधला पड़ गया.

2016 में कृति ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘राज रीबूट’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिल्म एक हॉरर थ्रिलर थी और इससे दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. इसके साथ ही कृति के करियर की शुरुआत निराशाजनक रही.

कैसा था कृति खरबंदा का फिल्मी सफर?

कृति ने इसके बाद एक के बाद एक कई फिल्मों में हाथ आजमाया, लेकिन हर बार नतीजा उम्मीदों के विपरीत निकला.

  •  ‘गेस्ट इन लंदन’ (2017) – एक कॉमेडी फिल्म जो दर्शकों को हंसा नहीं सकी.
  •  ‘वीरे की वेडिंग’ (2018) – कहानी और स्क्रिप्ट की कमजोरी के चलते फ्लॉप.
  •  ‘यमला पगला दीवाना: फिर से’ (2018) – देओल परिवार की इस फिल्म से भी कृति को कोई फायदा नहीं हुआ.
  •  ‘पागलपंती’ (2019) – जॉन अब्राहम, अरशद वारसी और पुलकित सम्राट जैसे सितारों के बावजूद फिल्म दर्शकों को नहीं भा सकी.

इन फिल्मों के नतीजों ने यह साफ कर दिया कि सिर्फ स्टारकास्ट नहीं, बल्कि कहानी और निर्देशन भी फिल्म की सफलता की कुंजी है.

‘हाउसफुल 4’ बनी करियर की एकमात्र हिट फिल्म

कृति खरबंदा के करियर में नई रोशनी लेकर (2019) में रिलीज हुई ‘हाउसफुल 4’ लेकर आई . इस मल्टीस्टारर फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन और पूजा हेगड़े जैसे बड़े नाम थे. फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल हुई. हालांकि, फिल्म की सफलता का श्रेय मुख्य रूप से स्टारकास्ट और हास्य दृश्यों को मिला, कृति का योगदान चर्चा में कम ही रहा.

कृति ने इंडस्ट्री के कई नामी प्रोडक्शन हाउस और डायरेक्टर्स के साथ काम किया, लेकिन वह वह मुकाम हासिल नहीं कर सकीं जिसकी वह हकदार थीं. उन्हें कई बार ग्लैमरस रोल मिले, पर ऐसे किरदार नहीं जो उनके अभिनय कौशल को चमका सकें.