पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के नए सॉन्ग 'कुफर' ने रिलीज होते ही हंगामा मचा दिया है. यह गाना उनके 2025 के एल्बम 'ऑरा' का हिस्सा है, जिसमें मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर भी नजर आ रही हैं. लेकिन वीडियो का एक सीन सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है.
दर्शकों ने इसे 'वल्गर' और 'अश्लील' बताते हुए खूब ट्रोल किया.अब दिलजीत और मानुषी ने इस पर रिएक्ट किया है, जो फैंस को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर मजबूर कर रहा है.
'कुफर' म्यूजिक वीडियो में एक सीन है, जहां दिलजीत एक महिला के पीछे खड़े हैं. तभी वह महिला ड्रामैटिक अंदाज में अपनी टांगें ऊपर की तरफ करती है और गाने के बोल गूंजते हैं – 'जन्नत दे दरवाजे कुड़िये'. यह योगा से इंस्पायर्ड कोरियोग्राफी बताई जा रही है, लेकिन नेटिजंस का कहना है कि यह योग को सेक्शुअलाइज कर रहा है.
मीम्स, जोक्स और नेगेटिव कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कई फैंस ने लिखा, 'दिलजीत भाई, ये क्या हो गया? हम तो ऐसे कंटेंट की उम्मीद नहीं करते थे!' कुछ ने मानुषी के 'छोटे डांस रोल' पर भी सवाल उठाए.
विवाद बढ़ते ही दिलजीत ने इंस्टाग्राम लाइव पर चुटकी लेते हुए कहा, 'भाई, मैं तो बस खड़ा था... आसपास क्या हो रहा था, पता ही नहीं चला!' उन्होंने कोरियोग्राफर पर जिम्मेदारी डालते हुए कहा कि डांस मूव्स क्रिएटिव टीम ने बनाए थे. लेकिन यह जवाब उल्टा पड़ गया.
फैंस ने कहा, 'तुम्हें तो वीडियो चेक करने का था, अब मासूम बनना बंद करो!' फिर भी दिलजीत का यह स्टाइल फैंस को पसंद आया, क्योंकि वे जानते हैं कि वह हमेशा हल्के-फुल्के अंदाज में मुद्दों को हैंडल करते हैं.
Not mine #iykyk 🙃🫶
— Manushi Chhillar (@ManushiChhillar) October 27, 2025
But can we please not disrespect the dancer who was simply doing her job 🫶🫶
इस विवाद में मानुषी छिल्लर ने भी चुप्पी तोड़ी. एक्स पर एक ट्रोल के कमेंट का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, 'नॉट माइन लेकिन प्लीज, उस डांसर का अपमान मत करो जो सिर्फ अपना काम कर रही थी.' एक और पोस्ट में उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा एजुकेशन वैल्यू करने वालों की इज्जत करती हूं, लेकिन कला और एक्सप्रेशन के हर रूप का सम्मान जरूरी है. दुनिया को थिंकर्स और क्रिएटर्स दोनों चाहिए.'