menu-icon
India Daily

अजान की आवाज आते ही सोनू निगम ने थामा माइक, पहले भी मचा था अजान पर बवाल

श्रीनगर में हुए एक लाइव संगीत कार्यक्रम के दौरान सिंगर सोनू निगम ने अजान की आवाज सुनते ही अपना प्रदर्शन बीच में रोक दिया. यह पल कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

babli
Edited By: Babli Rautela
अजान की आवाज आते ही सोनू निगम ने थामा माइक, पहले भी मचा था अजान पर बवाल
Courtesy: Instagram

मुंबई: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर सोनू निगम इन दिनों अपने शानदार लाइव परफॉर्मेंस को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वह किसी गानें या एल्बम के लिए नहीं, बल्कि अपने एक सधे हुए कदम की वजह से चर्चा में हैं. श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित रेडिको खेतान लिमिटेड के कार्यक्रम द स्पिरिट ऑफ कश्मीर के दौरान उन्होंने अज़ान बजते ही मंच पर गाना रोक दिया.

इस आयोजन में हजारों लोग मौजूद थे. निगम ने जैसे ही पूरे शहर में अजान की आवाज सुनी, उन्होंने अपने बैंड को रुकने का संकेत दिया और दर्शकों से कहा कृपया मुझे दो मिनट दीजिए यहां अजान शुरू होने वाली है.

बीच इवेंट में सोनू निगम ने क्यों रोका प्रोग्राम?

सोनू निगम के इस कदम ने वहां मौजूद हर व्यक्ति का दिल जीत लिया. दर्शकों ने तालियों और जयकारों से गायक के इस व्यवहार की सराहना की. अजान पूरी होने के बाद सोनू ने अपने बैंड के साथ फिर से कार्यक्रम शुरू किया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Foej Media (@foej.media)

ऑनलाइन वायरल वीडियो में यह सीन साफ दिखाई दे रहा है कि जैसे ही अजान शुरू हुई, निगम ने माइक नीचे कर लिया और पूरे हॉल में सन्नाटा छा गया. यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और नेटिजन्स ने इस पर अपनी राय रखनी शुरू कर दी.

सोशल मीडिया पर बटी राय

इंटरनेट पर इस घटना के बाद लोगों के रिएक्शन बंटे हुए नजर आईं. कुछ ने सोनू निगम की इस पहल को सम्मानजनक बताया, जबकि कुछ ने 2017 में अज़ान को लेकर उनके विवादास्पद बयान की याद दिलाई. एक यूजर ने लिखा जेसा देश वेसा भेस. दूसरे ने कहा दुबई ने इतना जल्दी सिखाया. वहीं एक आलोचक ने टिप्पणी की लेकिन ध्वनि प्रदूषण का क्या मुझे लगता है कि उनके अनुसार अज़ान उन्हें परेशान करती है.

इसके विपरीत कई लोगों ने गायक का समर्थन किया. एक यूजर ने लिखा टिप्पणियों में लोग सही काम करने के लिए उनका मजाक उड़ा रहे हैं. आप सब कब बड़े हो रहे हैं. इससे पहले उन्होंने तड़के अज़ान से परेशान होने की शिकायत की थी जिसे उन्होंने अपनी गलती माना था. अब जब वह सम्मान दिखा रहे हैं तो आप सब फिर से उनका मजाक उड़ा रहे हैं.