Hari Hara Veera Mallu Box Office Prediction: पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह फिल्म उनके आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी पहली सिनेमाई पेशकश है. निर्देशक कृष और ज्योति कृष्णा की इस ऐतिहासिक फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं, जो 17वीं सदी के मुगल साम्राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में पवन एक विद्रोही योद्धा वीरा मल्लू की भूमिका में हैं, जो कोहिनूर हीरे को हासिल करने की खतरनाक यात्रा पर निकलता है. फिल्म में बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नर्गिस फाखरी और सत्यराज जैसे सितारे भी लीड रोल में हैं.
75 करोड़ की शुरुआत के साथ राम चरण को टक्कर देंगे पवन कल्याण?
बॉक्स ऑफिस की भविष्यवाणियों के अनुसार 'हरि हर वीरा मल्लू' पहले दिन वैश्विक स्तर पर 70-80 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. एडवांस बुकिंग ने भारत में 30 करोड़ और विदेशों में 16 करोड़ रुपये की कमाई दिखाई है. हालांकि यह शुरुआत राम चरण की 'गेम चेंजर' के 54 करोड़ रुपये (नेट) के पहले दिन के कलेक्शन से कम है. विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म को 300 करोड़ के बजट के कारण 225 करोड़ से अधिक की कमाई करनी होगी ताकि यह ब्रेक-ईवन कर सके. 'गेम चेंजर' ने पहले दिन 80 करोड़ की वैश्विक कमाई की थी, लेकिन बाद में यह 186 करोड़ पर सिमट गई थी.
The Jizya tax, a punitive levy imposed by Mughal emperor Aurangzeb on Hindus for practicing their faith, stands as a stark symbol of oppression, yet historians have long softened its brutality. #HariHaraVeeraMallu boldly unmasks this injustice, exposing the erasure of Hindu… pic.twitter.com/TiTld0QROP
— Pawan Kalyan (@PawanKalyan) July 24, 2025
पवन कल्याण के प्रशंसकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है, लेकिन सामान्य दर्शकों में प्रचार की कमी के कारण उत्साह कम है. कई देरी और प्रोडक्शन में चुनौतियों के बावजूद, फिल्म को सकारात्मक समीक्षाओं और दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स की उम्मीद है. टिकट की कीमतें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बढ़ाई गई हैं, जहां प्रीमियर शो के टिकट 700 रुपये तक हैं. क्या पवन कल्याण की यह फिल्म 'गेम चेंजर' को पछाड़ पाएगी? इसका जवाब फिल्म की कहानी और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा.