इस हफ्ते OTT पर मिस न करें ये नई सीरीज, बाद में होगा पछतावा
Babli Rautela
24 Jul 2025
सरजमीन
काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'सरजमीन' कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ एक सैन्य अधिकारी की कहानी बयां करती है. यह फिल्म 25 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.
मंडला मर्डर्स
वाणी कपूर की 'मंडला मर्डर्स' चरणदासपुर में रस्मी हत्याओं की गुत्थी सुलझाती है. यह थ्रिलर 25 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
रंगीन
विनीत कुमार सिंह की 'रंगीन' विश्वासघात और बदले की भावनात्मक यात्रा को दर्शाती है. यह सीरीज 25 जुलाई से प्राइम वीडियो पर देखें.
सौंकण सौंकणय 2
पंजाबी रोमांटिक कॉमेडी 'सौंकण सौंकणय 2' दो पत्नियों के झगड़े और नई दुल्हन की एंट्री की कहानी है. 25 जुलाई से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी.
हैप्पी गिलमोर 2
एडम सैंडलर की 'हैप्पी गिलमोर 2' गोल्फ और हास्य का मिश्रण है. यह स्पोर्ट्स कॉमेडी 25 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
ट्रिगर
'ट्रिगर' एक एक्शन थ्रिलर सीरीज है, जिसमें किम नाम गिल की दमदार मौजूदगी है. 25 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करें.
यूनिक डॉन
अमेरिकी हॉरर फिल्म 'एंटीक डॉन' डर और रहस्य का अनुभव देती है. यह 25 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उपलब्ध है.
वाशिंगटन ब्लैक
'वाशिंगटन ब्लैक' एक गुलाम की स्वतंत्रता की यात्रा को दर्शाती है. यह सीरीज 23 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.