ऋषि कपूर के करियर की इन फिल्मों को बार-बार देखने का करेगा दिल


Babli Rautela
30 Apr 2026

मेरा नाम जोकर (1970)

    ऋषि कपूर ने महान फिल्मकार राज कपूर की क्लासिक फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में छोटे राजू का किरदार निभाकर मात्र 18 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री की.

खेल खेल में (1975)

    रवि टंडन द्वारा निर्देशित इस थ्रिलर-रोमांस में ऋषि कपूर ने एक शरारती और चंचल कॉलेज स्टूडेंट का रोल बखूबी निभाया.

अमर अकबर एंथनी (1977)

    मनमोहन देसाई की इस सुपरहिट फिल्म में ऋषि कपूर ने अकबर इलाहाबादी का किरदार निभाया.

कर्ज (1980)

    ‘कर्ज’ में मोंटी के रोल में ऋषि कपूर ने अपनी बेजोड़ स्टाइल, एनर्जी और डांसिंग स्किल्स का कमाल दिखाया.

दामिनी (1993)

    ‘दामिनी’ में शेखर गुप्ता के रूप में ऋषि कपूर ने एक ऐसे पति का किरदार निभाया जो नैतिक द्वंद्व से गुजर रहा था.

दो दूनी चार (2010)

    नीतू कपूर के साथ लंबे समय बाद स्क्रीन पर साथ आए ऋषि कपूर ने ‘दो दूनी चार’ में संतोष दुग्गल का किरदार निभाया था.

कपूर एंड संस (2016)

    अपनी आखिरी फिल्मों में से एक ‘कपूर एंड संस’ में ऋषि कपूर ने 90 साल के नटखट, आकर्षक और थोड़े अकेले दादा अमरजीत कपूर का रोल निभाया.

More Stories