menu-icon
India Daily

2025 की सबसे खौफनाक फिल्म! ऐसे ऐसे सीन की उड़ जाएगी रातों की नींद; हर सीन को देख निकलेगी चीख

आई फॉर एन आई नाम की हॉरर फिल्म 2025 में दर्शकों के बीच डर और सस्पेंस के लिए वायरल हो रही है. इसकी कहानी न सिर्फ डराती है बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है.

babli
Edited By: Babli Rautela
2025 की सबसे खौफनाक फिल्म! ऐसे ऐसे सीन की उड़ जाएगी रातों की नींद; हर सीन को देख निकलेगी चीख
Courtesy: Instagram

मुंबई: अगर आपको हॉरर फिल्में पसंद हैं और आप सच में डर महसूस करना चाहते हैं तो यह फिल्म आपके लिए है. अंधेरे कमरे में बैठकर हेडफोन लगाकर इसे देखना हर किसी के बस की बात नहीं है. साल 2025 में आई एक फिल्म ने दर्शकों के मन में ऐसा डर बैठा दिया है कि लोग इसे देखने के बाद रात भर सो नहीं पा रहे हैं. पिछले कुछ सालों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हॉरर कंटेंट की मांग तेजी से बढ़ी है.

कम सेंसर पाबंदियों के कारण अब मेकर्स ज्यादा बोल्ड और डरावनी कहानियां दिखा पा रहे हैं. यही वजह है कि दर्शकों को नया और ज्यादा इंटेंस एक्सपीरियंस मिल रहा है.आजकल लोग ऐसी फिल्में देखना पसंद करते हैं जो सिर्फ डराए नहीं बल्कि दिमाग में लंबे समय तक असर छोड़ जाए.

कौन सी है यह वायरल फिल्म?

यह फिल्म है Eye for an Eye जो इन दिनों सोशल मीडिया और ओटीटी पर काफी चर्चा में है. इसका कॉन्सेप्ट बेहद यूनिक है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत भी है. फिल्म की कहानी अन्ना रीव्स नाम की लड़की के इर्द गिर्द घूमती है. वह एक बच्चे के साथ हो रहे गलत काम को देखती है लेकिन डर के कारण कुछ नहीं कहती. यहीं से उसकी जिंदगी बदल जाती है और कहानी एक खौफनाक मोड़ लेती है. यह फिल्म दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर करती है कि गलत के खिलाफ आवाज न उठाने की कीमत कितनी भारी हो सकती है.

मिस्टर सैंडमैन का खौफ

फिल्म में असली डर तब शुरू होता है जब मिस्टर सैंडमैन नाम की रहस्यमयी ताकत सामने आती है. यह कोई साधारण किरदार नहीं बल्कि एक ऐसी शक्ति है जो उन लोगों को सजा देती है जो गलत देखकर भी चुप रहते हैं. पहले यह सपनों में आता है और फिर असल जिंदगी में हमला करता है जिससे डर और भी ज्यादा गहरा हो जाता है. यह फिल्म सिर्फ डराने के लिए नहीं बनाई गई है बल्कि इसके पीछे एक गहरा मैसेज भी है. यह दर्शाती है कि समाज में गलत के खिलाफ आवाज उठाना कितना जरूरी है. अगर लोग चुप रहते हैं तो उसके परिणाम कितने भयानक हो सकते हैं यह फिल्म उसी को दिखाती है.

जियो हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म पिछले एक साल से ट्रेंड कर रही है. लोग इसे बार बार देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं. यह उन फिल्मों में शामिल हो चुकी है जो डर के साथ साथ सोचने पर मजबूर करती हैं.