Esha Deol: सौतेली बहन ईशा देओल ने 'एनिमल' अंदाज में भाई बॉबी को किया विश, कहा- आप पर गर्व है
Esha Deol: बॉबी की सौतेली और छोटी बहन ईशा देओल ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है. उन्होंने अपने भाई को खास अंदाज में विश किया जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
नई दिल्ली: 'एनिमल' के लॉर्ड बॉबी तो आप सबको याद ही होंगे. अभिनेता ने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं लेकिन इनके एनिमल के किरदार ने सबका काफी दिल जीता है. सनी देओल आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऐसे में हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है. अब इस बीच बॉबी की सौतेली और छोटी बहन ईशा देओल ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है. उन्होंने अपने भाई को खास अंदाज में विश किया जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
ईशा ने बॉबी देओल को किया विश
दरअसल, अपने बड़े भईया के जन्मदिन पर ईशा देओल ने काफी खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दी. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉबी की एक फोटो शेयर की है जिसमें बॉबी काफी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ ईशा ने बैकग्राउंड म्यूजिक में 'एनिमल' का सॉन्ग लगाया है जो कि अबरार का एंट्री सॉन्ग है जो कि बॉबी देओल ने निभाया था. Esha Deol ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे भईया! आप पर गर्व है.' ईशा के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और वह इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
कही ये बात
वहीं इससे पहले की बात करें तो ईशा अपने भाई की फिल्म एनिमल की स्क्रीनिंग में भी दिखाई दी थी जहां उन्होंने पैपराजी के सामने अपने भाई के साथ पोज दिया. साथ ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने भाई की जमकर तारीफ भी की थी. उन्होंने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी.