OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite लॉन्च, कीमत 20999 रुपये से शुरू

OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है. चलिए जानते हैं इन दोनों फोन्स के बारे में.

OnePlus
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: OnePlus Nord CE 6 को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है. इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें कैमरा आईलैंड दिया गया है. साथ ही स्नैपड्रैगन 7 सीरीज चिपसेट से लैस है. इस फोन के साथ इसका एक लाइट मॉडल भी पेश किया गया है. दोनों फोन्स में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मौजूद है. चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स की सभी डिटेल्स.

OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite की कीमत: सबसे पहले बात करते हैं OnePlus Nord CE 6 की. इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. वहीं, इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है. अब बात करते हैं लाइट मॉडल की. इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है. वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है. इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है. एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 2,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा. 

कब शुरू होगी फोन की सेल:

OnePlus Nord CE 6 की सेल 8 मई दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी. इसे फ्रेश ब्लू, लूनर पर्ल और पिच ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा. वहीं, OnePlus Nord CE 6 Lite 12 मई को दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा. इसे हाइपर ब्लैक और विविड मिंट कलर में खरीदा जा सकेगा. इनकी सेल अमेजन और वनप्लस इंडिया के जरिए आयोजित की जाएगी. 

OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite के फीचर्स:

दोनों फोन्स से ड्यूल सिम पर काम करते हैं. ये एंड्रॉइड 16 पर आधारित ऑक्सीजनओएस 16 पर काम करते हैं. स्टैंडर्ड मॉडल की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स है. धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है.

OnePlus CE 6 Lite में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है. धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है. इसके साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी दिया गया है.

OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite प्रोसेसर और रैम डिटेल्स:

OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट दिया गया है. यह फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आता है. फोन को ठंडा रखने के लिए इस फोन में वेपर चैंबर (VC) कूलिंग सॉल्यूशन दिया गया है. वहीं, इसके लाइट वर्जन को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है. इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है.

कैसी है कैमरा परफॉर्मेंस:

OnePlus Nord CE 6 सीरीज में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मौजूद है. इसके साथ ही 2 मेगापिक्सल (f/2.4) का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है. OnePlus Nord CE 6 सीरीज के ये दोनों नए स्मार्टफोन 4K/30 fps तक की क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं. स्टैंडर्ड मॉडल में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है. लाइट मॉडल में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. 

बैटरी की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. वहीं, Nord CE 6 Lite में 7000mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4 आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं. दोनों फोन्स में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है.