'Animal' के बाद फिर अलग अवतार में नजर आए बॉबी देओल, फिल्म 'Bandar' का धांसू टीजर आउट

टीजर देखते ही दर्शक हैरान रह गए क्योंकि इसमें बॉबी देओल को पूरी तरह नया और अनोखा अवतार में देखा जा रहा है. फिल्म एक रिलेशनशिप ड्रामा है, जिसमें बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद और राज बी शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. 

grab youtube
Antima Pal

मुंबई: अनुराग कश्यप की नई फिल्म 'बंदर' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है. टीजर देखते ही दर्शक हैरान रह गए क्योंकि इसमें बॉबी देओल को पूरी तरह नया और अनोखा अवतार में देखा जा रहा है. फिल्म एक रिलेशनशिप ड्रामा है, जिसमें बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद और राज बी शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. 

फिर अलग अवतार में नजर आए बॉबी देओल

टीजर की शुरुआत 70 के दशक के डिस्को स्टाइल से होती है. बॉबी देओल स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आते हैं. वो क्लासिक सॉन्ग 'कम ऑन बेबी दिल किसको देगी' का रीइमेजिन्ड वर्जन गाते और डांस करते हुए दिख रहे हैं. चमकदार कपड़े, लंबे बाल और पूरा डिस्को लुक देखकर लगता है जैसे बॉबी 70s के किसी सुपरस्टार बन गए हों. लेकिन टीजर में अचानक ट्विस्ट आता है और बॉबी को जेल की सलाखों के पीछे दिखाया जाता है. 


बॉबी देओल का ये गुस्सैल और अलग अंदाज दर्शकों को हैरान कर रहा है. मात्र 1 मिनट 29 सेकंड के इस टीजर ने फिल्म को लेकर भारी उत्सुकता पैदा कर दी है. 'एनिमल' में अपनी दमदार भूमिका के बाद बॉबी देओल अब पूरी तरह अलग मूड में नजर आ रहे हैं. अनुराग कश्यप के साथ ये उनकी पहली फिल्म है.

बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की साथ में पहली फिल्म

अनुराग कश्यप की फिल्में हमेशा से गहरी कहानियों, तगड़े किरदारों और अनोखे विजुअल्स के लिए जानी जाती हैं. 'बंदर' भी उसी स्टाइल में एक रिलेशनशिप ड्रामा लग रही है, जिसमें इमोशंस, ट्विस्ट और सशक्त परफॉर्मेंस का मिश्रण देखने को मिल सकता है. 

ये स्टारकास्ट आएगी नजर

फिल्म में मजबूत कलाकारों की फौज है. सान्या मल्होत्रा अपनी नेचुरल एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, सबा आजाद तरोताजा एनर्जी लाती दिख रही हैं. राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, ऋद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले जैसे कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और मजबूत बना रही है.

इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. लोग बॉबी देओल के लुक की तारीफ कर रहे हैं. 'बंदर' दर्शकों को 70s की नॉस्टैल्जिया के साथ-साथ आधुनिक कहानी भी देने वाली है. फिल्म 5 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.