menu-icon
India Daily

'डाइनिंग विद द कपूर्स' का ट्रेलर आउट, कपूर परिवार की मस्ती से लेकर दिखा गॉसिप और खाने का जलवा, फैंस ने पूछा- आलिया कहां हैं?

'डाइनिंग विद द कपूर्स' का धमाकेदार ट्रेलर आउट हो गया है. इस ट्रेलर में कपूर परिवार की मस्ती से लेकर दिखा गॉसिप और खाने का जलवा देखा जा सकता है. फैंस इस ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
'डाइनिंग विद द कपूर्स' का ट्रेलर आउट, कपूर परिवार की मस्ती से लेकर दिखा गॉसिप और खाने का जलवा, फैंस ने पूछा- आलिया कहां हैं?
Courtesy: grab (youtube)

बॉलीवुड का सबसे चहेता परिवार कपूर खानदान अब नेटफ्लिक्स पर छोटी सी डॉक्यूमेंट्री के जरिए फैंस के दिलों में उतरने वाला है. 'डाइनिंग विद द कपूर्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और ये इतना मजेदार है कि देखते ही मुस्कान आ जाए. राज कपूर की 100वीं जयंती पर पूरा परिवार एक साथ लंच टेबल पर बैठा है, जहां खाने-पीने के बहाने पुरानी यादें ताजा हो रही हैं. 

रणबीर कपूर की शरारतें, करीना की गॉसिप क्वीन वाली छवि और नीतू कपूर का ड्रामा क्वीन को ड्रामेटिक बुलाना – सब कुछ कमाल का लग रहा है. लेकिन ट्रेलर में आलिया भट्ट की गैरमौजूदगी ने फैंस को बेचैन कर दिया. चलिए डिटेल में जानते हैं. ट्रेलर की शुरुआत होती है कपूर परिवार के ग्रैंड लंच से. अरमान जैन, जो इस स्पेशल के क्रिएटर हैं, सबको बुलाते हैं. टेबल पर सीटें बेबी फोटोज से सजाई गई हैं – रणबीर, करीना, करिश्मा की बचपन की क्यूट तस्वीरें देखकर सब हंस पड़ते हैं. 

कपूर परिवार की मस्ती से लेकर दिखा गॉसिप और खाने का जलवा

ये स्पेशल चिल्ड्रन डे के खास मौके पर टीज किया गया था. रणबीर को अपने कजिन के साथ किचन में मसालेदार डिश बनाते देखा जा सकता है. वो कहते हैं, 'हमारा परिवार खाने का दीवाना है, लेकिन असली मजा तो बातों में है!' करीना तो जैसे गॉसिप की मिस्ट्री हैं. अरमान बताते हैं कि वो हर पार्टी में सबसे पहले पूछती हैं, 'अंदर क्या हो रहा है?' नीतू कपूर हंसते हुए कहती हैं, 'करीना सबसे ड्रामेटिक है परिवार में!' सैफ अली खान भी करीना के साथ नजर आते हैं, जो दामाद के रूप में परिवार का हिस्सा बन चुके हैं.

ट्रेलर में रंधीर कपूर, नीतू कपूर, रीमा जैन, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आदार जैन और नाव्या नवेली नंदा जैसे कई सदस्य शामिल हैं. सब मिलकर राज कपूर की यादें ताजा करते हैं. पुराने गाने जैसे "जूता है जापानी" की धुन पर नीतू उनका अंदाज इमिटेट करती हैं. परिवार एक साथ गाता है, 'जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां?' ये सीन इतना इमोशनल और फन भरा है कि लगता है जैसे हम खुद उनके टेबल पर बैठे हैं. 

फैंस ने पूछा- आलिया कहां है?

डायरेक्टर स्मृति मुंद्रा ने इसे रियल और अनफिल्टर्ड रखा है, जो फैमिली बॉन्डिंग को सेलिब्रेट करता है. सोशल मीडिया पर ट्रेलर वायरल हो गया. फैंस कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "रणबीर की मस्ती देखकर दिन बन गया." दूसरे ने कहा, "करीना की गॉसिप वाली बात सुपर रिलेटेबल." लेकिन सबसे ज्यादा सवाल आलिया भट्ट पर हैं. रणबीर की पत्नी होने के बावजूद वो ट्रेलर में नजर नहीं आईं. फैंस पूछ रहे हैं, "आलिया कहां हैं? राहा कपूर को भी इनवाइट करो!" कुछ ने मजाक में कहा, "क्या आलिया खाना बनाने में बिजी हैं?" 

21 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री

बता दें कि 'डाइनिंग विद द कपूर्स' 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा. ये सिर्फ 1 घंटे का स्पेशल है, लेकिन कपूर परिवार की वार्म्थ और उनके फूड लव को परफेक्टली कैप्चर करता है. बॉलीवुड के इस पहले फिल्म फैमिली को देखना हर किसी के लिए स्पेशल होगा.