बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. न्यूजीलैंड के मशहूर यूट्यूबर कार्ल रॉक ने दावा किया है कि उन्हें पाकिस्तान में इस फिल्म की पायरेटेड कॉपी खुलेआम बिकती हुई मिली. कार्ल रॉक ने अपने हालिया वीडियो में बताया कि कराची के मशहूर रेनबो सेंटर में फिल्म की डीवीडी सिर्फ PKR 50 यानी लगभग 16 भारतीय रुपये में बेची जा रही थी. उनका यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की थिएटर रिलीज पर आधिकारिक रोक है. दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते बॉर्डर पार फिल्मों को रिलीज की अनुमति नहीं मिलती. इसके बावजूद कार्ल के वीडियो में दावा किया गया है कि धुरंधर समेत कई भारतीय फिल्मों की पायरेटेड डीवीडी वहां आसानी से मिल रही हैं. वीडियो में वह मार्केट का दौरा करते दिखते हैं और दुकानों पर रखी डीवीडी की ओर इशारा करते हैं.
धुरंधर में रणवीर सिंह अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था. भारत में रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई. थिएटर में रिलीज के दो महीने बाद भी फिल्म की पकड़ मजबूत रही. खास बात यह रही कि ओटीटी पर आने के बाद भी दर्शकों ने सिनेमाघरों में इसे देखना जारी रखा. इससे फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.
A YouTuber from NZ Karl Rock discovers pirated copies of Dhurandhar movie being sold openly in Pakistan for PKR 50 (INR 16) pic.twitter.com/J82E1BeYRT
— Lord Immy Kant (@KantInEastt) February 12, 2026Also Read
- 'प्लीज मत करिए अच्छा नहीं लगता...', रेड कार्पेट पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा, सबके सामने लगा दी पैपराजी की क्लास
- 'कबीर सिंह' के बाद शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' को भी मिला 'A' सर्टिफिकेट, जानें सेंसर बोर्ड ने क्यों लिया ये सख्त फैसला?
- 'रोंगटे खड़े हो गए...', शहनाज गिल की फिल्म 'इश्कनामा' का पहला लुक आउट, रिलीज की तारीख से उठाया पर्दा
कार्ल रॉक ने अपने वीडियो में कहा कि कुछ बाजारों में पायरेसी अब भी बड़ी समस्या है. उन्होंने यह भी कहा कि कॉपीराइट नियमों को लेकर कार्रवाई हर जगह एक जैसी नहीं दिखती. वीडियो में उन्होंने यह भी जिक्र किया कि रणवीर सिंह सिंधी परिवार से हैं और उनके दादा दादी बंटवारे के समय पाकिस्तान से भारत आए थे. इस टिप्पणी के बाद वीडियो पर और भी ज्यादा लोग अपना रिएक्शन साझा करने के लिए कूद गए.
अब फिल्म का दूसरा पार्ट Dhurandhar The Revenge 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. हाल ही में इसका टीजर जारी किया गया, जिसे ऑनलाइन मिले जुले रिएक्शन मिले. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि टीजर पहली फिल्म के एंड क्रेडिट जैसा लग रहा है. हालांकि मेकर्स आने वाले हफ्तों में प्रमोशन को और तेज करने की तैयारी में हैं.