menu-icon
India Daily

'दंगल से लेकर आरआरआर तक..' इन फिल्मों ने की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई, दूसरे वाले का नाम सुनकर लगेगा झटका

आज के समय में किसी भी सितारे की फिल्म आती है तो हर किसी की नजर उसकी कमाई पर रहती हैं कि आखिर उस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है. आज हम आपको कुछ फिल्मों के नाम बताएंगे जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया है.

India Daily Live
'दंगल से लेकर आरआरआर तक..' इन फिल्मों ने की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई, दूसरे वाले का नाम सुनकर लगेगा झटका
Courtesy: Social Media

आज के समय में किसी भी सितारे की फिल्म आती है तो हर किसी की नजर उसकी कमाई पर रहती हैं कि आखिर उस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है. कुछ साल पहले की बात करें तो बॉलीवुड फिल्मों ने अगर 100 करोड़ रुपये का आकड़ा पार कर लिया तो लगता था कि ये ब्लॉकबस्टर फिल्म है लेकिन अब समय बदल गया है अब तो सीधे 1 हजार करोड़ क्लब में फिल्में जाती हैं. आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्होंने काफी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन किया है.

'दंगल'

आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' जो कि हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी. ये भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2024 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

'कल्कि 2898 एडी'

प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' जो कि मल्टी स्टार फिल्म है. इस फिल्म ने अब तक 1035 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है.

'आरआरआर'

वहीं  साउथ स्टार राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' ने भी काफी अच्छी कमाई की है. फिल्म ने 1,387.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जो कि बहुत ज्यादा है. राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा फिल्म में आलिया भट्ट भी है. फिल्म का गाना भी काफी फेमस हुआ था.

शाहरुख खान का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. किंग खान की दो फिल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस में धूम मचाई वो पठान और जवान हैं. जहां पठान ने कुल 1148 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं जवान ने 1150 करोड़ रुपये की कमाई की. मतलब किंग खान की दोनों ही फिल्म ने 1000 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाई.