menu-icon
India Daily

अक्षय कुमार संग किया काम, अब 'दादी की शादी' में कपिल शर्मा के साथ किया रोमांस, जानें कौन हैं ये हसीना?

सादिया खतीब को पहचान अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' से मिली. इसमें उन्होंने अक्षय की बहन का किरदार निभाया था. सादिया का सहज और भावुक अभिनय दर्शकों को बहुत भाया. इस फिल्म के बाद इंडस्ट्री में उनकी चर्चा होने लगी. इसके बाद उन्होंने द डिप्लोमैट में जॉन अब्राहम के साथ काम किया और वहां भी अपनी एक्टिंग से प्रभावित किया.

antima
Edited By: Antima Pal
अक्षय कुमार संग किया काम, अब 'दादी की शादी' में कपिल शर्मा के साथ किया रोमांस, जानें कौन हैं ये हसीना?
Courtesy: x

मुंबई: नई फिल्म 'दादी की शादी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों को हल्का-फुल्का मनोरंजन दे रही है. कपिल शर्मा, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी जैसे कलाकारों वाली इस फिल्म में सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं एक्ट्रेस सादिया खतीब. फिल्म में कपिल शर्मा के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री और कमाल की कॉमिक टाइमिंग ने सबका ध्यान खींच लिया है.

सादिया इस फिल्म में कपिल की लव इंटरेस्ट के रूप में नजर आ रही हैं. उनके फ्रेश लुक, सहज अभिनय और स्क्रीन पर छाए रहने के अंदाज को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. कई लोग लिख रहे हैं कि फिल्म की सबसे बड़ी खूबी सादिया और कपिल की जोड़ी है. हल्के-फुल्के फैमिली ड्रामा और कॉमेडी से सजी इस फिल्म को दर्शक भी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं.

अक्षय कुमार के साथ मिली पहचान

सादिया खतीब को पहचान अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' से मिली. इसमें उन्होंने अक्षय की बहन का किरदार निभाया था. सादिया का सहज और भावुक अभिनय दर्शकों को बहुत भाया. इस फिल्म के बाद इंडस्ट्री में उनकी चर्चा होने लगी. इसके बाद उन्होंने द डिप्लोमैट में जॉन अब्राहम के साथ काम किया और वहां भी अपनी एक्टिंग से प्रभावित किया.

कश्मीर से गहरा नाता

सादिया का जन्म और बचपन कश्मीर से जुड़ा है. उनकी जड़ें वहां की सुंदर वादियों से हैं, जिसकी झलक उनके चेहरे और अंदाज में भी दिखती है. कश्मीर की सादगी और संस्कृति को उन्होंने अपने काम में कई बार दिखाया है.

'दादी की शादी' में नया अवतार

'दादी की शादी' सादिया के करियर का नया टर्निंग पॉइंट साबित हो रही है. यहां वे सिर्फ ग्लैमरस नहीं, बल्कि मजेदार और रोमांटिक रोल में हैं. कपिल शर्मा के साथ उनकी बनती जोड़ी फिल्म का हाइलाइट बन गई है. दर्शक उनकी कॉमेडी टाइमिंग की तारीफ कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि सादिया ने हल्के-फुल्के सीन को इतना सहज बना दिया कि फिल्म और भी मजेदार हो गई.

फिल्म रिलीज होते ही सादिया के फैंस और फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है. सोशल मीडिया पर उनके लुक और परफॉर्मेंस के क्लिप्स वायरल हो रहे हैं. युवा दर्शक खासकर उनकी स्टाइल और एक्टिंग को पसंद कर रहे हैं.

दादी की शादी के अच्छे रिस्पॉन्स के बाद सादिया खतीब अब बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाने की राह पर हैं. उनकी मेहनत, सादगी और स्क्रीन पर आने का जुनून उन्हें आगे और मजबूत भूमिकाएं दिला सकता है. चाहे कॉमेडी हो, रोमांस हो या इमोशनल रोल, सादिया हर किरदार को अपनी मिट्टी का रंग देती नजर आ रही हैं.