'बॉर्डर 2' ने 18वें दिन भी खूब छापे नोट, क्या सनी देओल की फिल्म तोड़ पाएगी 'वॉर' और 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड?

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 18वें दिन भी ठीक-ठाक कमाई की है. अब देखना होगा कि यह फिल्म 'वॉर' और 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं.

x
Antima Pal

मुंबई: सनी देओल की एक्शन से भरपूर वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रिलीज के 18वें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की, हालांकि वीकडेज होने के कारण गिरावट देखी गई. दर्शकों का पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और कोई बड़ा कड़ा मुकाबला न होने से फिल्म अभी भी मजबूत चल रही है.

'बॉर्डर 2' ने 18वें दिन भी खूब छापे नोट

फिल्म ने पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई की. पहले हफ्ते में 224.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा है. दूसरे हफ्ते में गिरावट आई और कुल 70.15 करोड़ रुपये बने. तीसरे वीकेंड में फिर तेजी आई - तीसरे फ्राइडे को 2.85 करोड़, शनिवार को 5.25 करोड़ और रविवार को 7.25 करोड़ का बिजनेस हुआ. लेकिन तीसरे मंडे (18वें दिन) पर कमाई में काफी गिरावट आई और फिल्म ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये कमाए. अब तक भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 311.60 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है.

फिल्म ने पहले ही कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े

'बॉर्डर 2' का वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 426 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. फिल्म ने पहले ही कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं. यह पद्मावत (303 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर चुकी है. अब निशाने पर सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' (320 करोड़ नेट) और ऋतिक रोशन की 'वॉर' (318 करोड़ नेट) हैं. 

फिल्म 1971 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म इस हफ्ते अच्छा परफॉर्मेंस जारी रखती है, तो ये दोनों रिकॉर्ड आसानी से टूट सकते हैं.'बॉर्डर 2' में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और अन्य कलाकार हैं. फिल्म 1971 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी है और दर्शकों को भावुक करने के साथ-साथ एक्शन से भरपूर है. निर्देशक अनुराग सिंह की यह फिल्म मास ऑडियंस में खूब पसंद की जा रही है. हार्टलैंड और मल्टीप्लेक्स दोनों जगह अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

फिल्म का बजट करीब 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और अब तक यह सुपरहिट साबित हो चुकी है. वीकडेज में गिरावट सामान्य है, लेकिन वीकेंड पर फिर उछाल आने की उम्मीद है. अगर अगले कुछ दिनों में कोई नई बड़ी रिलीज नहीं आई, तो 'बॉर्डर 2' 350 करोड़ के क्लब में भी एंट्री कर सकती है. फैंस और ट्रेड एनालिस्ट उत्साहित हैं कि सनी देओल की यह फिल्म बॉलीवुड के बड़े रिकॉर्ड तोड़कर नई ऊंचाइयां छू सकती है. क्या यह 'वॉर' और 'बजरंगी भाईजान' को पीछे छोड़ पाएगी? आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा.