चौथी बार पोस्टपोन हुई वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है', जानें इस बार क्या रही वजह?
यश की फिल्म टॉक्सिक के जून 4 की डेट से आगे टलने के बाद वरुण की फिल्म ने अपनी मूल तारीख 5 जून पर वापसी कर ली है. इस अपडेट को लेकर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्टर शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “5 जून 2026 को थिएटर्स में. हमारी फिल्म अब अपनी ओरिजिनल डेट पर रिलीज हो रही है.
मुंबई: वरुण धवन की आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' एक बार फिर रिलीज डेट में बदलाव के बाद सुर्खियों में है. 29 अप्रैल को फिल्म के मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की ओरिजिनल रिलीज डेट पर वापस लौटने का फैसला लिया है. अब यह फिल्म 5 जून 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी.
फिल्म में वरुण धवन के अलावा मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं. डेविड धवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुरू से ही रिलीज डेट को लेकर काफी चर्चा में रही है. इसकी रिलीज डेट अब तक कुल चार बार बदली जा चुकी है. शुरुआत में फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी. बाद में इसे 12 जून को शिफ्ट कर दिया गया ताकि यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचा जा सके. फिर मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाकर 22 मई करने का प्लान बनाया, लेकिन उस तारीख पर चांद मेरा दिल (अनन्या पांडे और लक्ष्य के साथ) के साथ टकराव हो जाता.
अब यश की फिल्म टॉक्सिक के जून 4 की डेट से आगे टलने के बाद वरुण की फिल्म ने अपनी मूल तारीख 5 जून पर वापसी कर ली है. इस अपडेट को लेकर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्टर शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “5 जून 2026 को थिएटर्स में. हमारी फिल्म अब अपनी ओरिजिनल डेट पर रिलीज हो रही है. आईपीएल के बाद रिलीज होने वाली पहली फिल्म.' फैंस इस फैसले से काफी खुश नजर आ रहे हैं क्योंकि जून की शुरुआत में फिल्म को क्लियर रन मिल सकता है.
आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद रिलीज होने से फिल्म को अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है. यह फिल्म एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें जवानी, प्यार और मस्ती का पूरा मिक्स है. वरुण धवन अपनी कॉमिक टाइमिंग और एनर्जी के लिए जाने जाते हैं, जबकि मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ग्लैमर और परफॉर्मेंस का अच्छा बैलेंस देने वाली हैं. बॉलीवुड में रिलीज डेट को लेकर ऐसे बदलाव आम बात है, लेकिन चार बार शेड्यूल बदलना फिल्म की तैयारी को लेकर चर्चा भी पैदा कर रहा है. अब सभी की नजरें 5 जून 2026 पर टिकी हैं.