menu-icon
India Daily

'ओ रोमियो' ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 22वें दिन 'बॉर्डर 2' का बिगाड़ा खेल, जानें सनी देओल की फिल्म का क्या रहा हाल?

'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर अब भी मजबूती से टिकी हुई है, हालांकि चौथे हफ्ते में कमाई में गिरावट आई है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस वॉर ड्रामा ने 22वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया. नई रिलीज फिल्मों के असर से यह पहली बार लाखों में सिमट गई.

antima
Edited By: Antima Pal
'ओ रोमियो' ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 22वें दिन 'बॉर्डर 2' का बिगाड़ा खेल, जानें सनी देओल की फिल्म का क्या रहा हाल?
Courtesy: x

मुंबई: सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर अब भी मजबूती से टिकी हुई है, हालांकि चौथे हफ्ते में कमाई में गिरावट आई है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस वॉर ड्रामा ने 22वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया. नई रिलीज फिल्मों के असर से यह पहली बार लाखों में सिमट गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'बॉर्डर 2' ने दिन 22 पर भारत में करीब 80 लाख रुपये नेट कलेक्शन किया. यह अब तक का सबसे कम दैनिक आंकड़ा है. इसके बावजूद फिल्म ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. 

'ओ रोमियो' ने आते ही बिगाड़ा 'बॉर्डर 2' का खेल

22 दिनों में भारत में कुल 318.55 करोड़ रुपये नेट कमाए हैं. इससे पहले ऋतिक रोशन की 2019 की फिल्म 'वॉर' का लाइफटाइम कलेक्शन 318.01 करोड़ था, जिसे 'बॉर्डर 2' ने पीछे छोड़ दिया. अब निशाने पर सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' है, जिसका कुल 320.34 करोड़ है. उम्मीद है कि वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन से यह आंकड़ा पार हो जाएगा.

पहले हफ्ते में ही इसने 224 करोड़ से ज्यादा कमाए

फिल्म की शुरुआत जबरदस्त रही. पहले हफ्ते में ही इसने 224 करोड़ से ज्यादा कमाए. दूसरे हफ्ते में 70 करोड़ के आसपास और तीसरे हफ्ते में करीब 23 करोड़ का बिजनेस किया. कुल मिलाकर तीन हफ्तों तक करोड़ों में रोजाना कलेक्शन होता रहा, लेकिन नई फिल्मों जैसे 'ओ रोमियो' के आने से चौथे शुक्रवार को गिरावट आई. वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी मजबूत है, जो 436 करोड़ के पार पहुंच चुका है, जिसमें इंडिया ग्रॉस करीब 380 करोड़ और ओवरसीज 56 करोड़ शामिल हैं.

दर्शकों ने सनी देओल की फिल्म को किया खूब पसंद

'बॉर्डर 2' में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बजवा और मोना सिंह जैसे कलाकार हैं. निर्देशक अनुराग सिंह की यह फिल्म बॉर्डर की कहानी को आगे बढ़ाती है और देशभक्ति से भरी है. दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया, खासकर एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल पार्ट्स. हालांकि कुछ क्रिटिक्स ने मिक्स्ड रिव्यू दिए, लेकिन कमर्शियल तौर पर यह सुपरहिट साबित हो रही है.

अब सवाल यह है कि चौथे वीकेंड पर नई फिल्मों के बीच कितना बिजनेस कर पाती है. वीकेंड पर आमतौर पर कलेक्शन बढ़ता है, तो उम्मीद है कि फिल्म 320 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी. कुल मिलाकर यह 2026 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार हो चुकी है.