Atif Aslam Father Dies: आतिफ असलम के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, दिल का दौरा पड़ने से सिंगर के पिता का हुआ निधन

पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम के पिता मुहम्मद असलम का 13 अगस्त, मंगलवार को निधन हो गया. उनकी उम्र 77 वर्ष थी. बॉलीवुड के कई मशहूर गानों के लिए जाने जाने वाले आतिफ ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की और एक भावुक संदेश लिखा.

social media
Antima Pal

Atif Aslam Father Dies: पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम के पिता मुहम्मद असलम का 13 अगस्त, मंगलवार को निधन हो गया. उनकी उम्र 77 वर्ष थी. बॉलीवुड के कई मशहूर गानों के लिए जाने जाने वाले अतिफ ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की और एक भावुक संदेश लिखा. उन्होंने अपने पिता को 'आयरन मैन' कहकर उन्हें अंतिम विदाई दी.

आतिफ असलम के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़

 

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार मुहम्मद असलम पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे. कुछ महीने पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. उनके निधन की खबर ने प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों को सदमे में डाल दिया. आतिफ के इस दुखद क्षण में उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं.

'मेरे आयरन मैन को अंतिम अलविदा'

आतिफ ने अपने पोस्ट में लिखा, "मेरे आयरन मैन को अंतिम अलविदा." यह संदेश उनके पिता के प्रति उनके गहरे प्रेम और सम्मान को दर्शाता है. मुहम्मद असलम का अंतिम संस्कार लाहौर में होगा, जहां परिवार और करीबी लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. पिता के निधन आतिफ असलम काफी दुखी हैं लेकिन उनके फैंस उन्हें हिम्मत रखने की दुआ कर रहे हैं. 

आतिफ असलम ने अपने मधुर गायन से न केवल पाकिस्तान बल्कि भारत और दुनिया भर में लाखों दिलों को जीता है. उनके गाने जैसे 'तेरे बिन', 'पहली नजर में', और 'जाने दे' आज भी लोगों की जुबान पर हैं. इस मुश्किल समय में उनके प्रशंसक उनके साथ खड़े हैं और उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. यह खबर मनोरंजन जगत के लिए एक दुखद क्षण है. अतिफ के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनके पिता को श्रद्धांजलि देते हुए उनके गायन और उनके परिवार के लिए दुख जाहिर कर रहे है.