बोनी कपूर से शादी से पहले ऐसा था श्रीदेवी का पूरा नाम


Babli Rautela
13 Aug 2025

श्रीदेवी

    श्रीदेवी, जिन्हें भारत की पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता है, ने अपनी अदाकारी और डांस से लाखों दिलों पर राज किया है.

श्रीदेवी का असली नाम

    13 अगस्त, 1963 को तमिलनाडु में जन्मीं श्रीदेवी का पूरा नाम श्रीदेवी अय्यपन था. चार साल की उम्र से ही उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था.

फिल्मी करियर की शुरुआत

    1967 में तमिल फिल्म 'कंधन करुणाई' से बाल कलाकार के रूप में शुरूआत करने वाली श्रीदेवी ने 1978 में 'सोलहवां सावन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया.

हिम्मतवाला से मिली शोहरत

    1983 में 'हिम्मतवाला' की अपार सफलता ने श्रीदेवी को रातोंरात स्टार बना दिया. जीतेंद्र के साथ उनकी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया.

सुपरहिट फिल्मों की मालकिन

    'सदमा', 'नगीना', 'मिस्टर इंडिया', 'चालबाज' और 'लम्हे' जैसी फिल्मों ने श्रीदेवी को हिंदी सिनेमा की बेमिसाल एक्ट्रेस बनाया.

जीतेंद्र के साथ हिट जोड़ी

    श्रीदेवी और जीतेंद्र ने 16 फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें 'मवाली', 'सुहागन' और 'सोने पे सुहागा' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं.

पुरस्कार और सम्मान

    श्रीदेवी को कई फिल्मफेयर पुरस्कारों के साथ 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया. उनका मोम का पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम में स्थापित है.

बोनी कपूर से शादी

    1996 में बोनी कपूर से शादी के बाद श्रीदेवी ने दो बेटियों, जाह्नवी और खुशी, को जन्म दिया. परिवार के लिए उन्होंने कुछ समय के लिए अभिनय से ब्रेक लिया

इंग्लिश विंग्लिश से वापसी

    2012 में 'इंग्लिश विंग्लिश' से श्रीदेवी ने जोरदार कमबैक किया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. 2018 में उनका आकस्मिक निधन हुआ जिसने पूरे फिल्म जगत को सदमे में डाल दिया.

More Stories