menu-icon
India Daily

भारत के सबसे बड़े दुश्मन के हाथ लगा 7 लाख करोड़ का खजाना, 168 टन सोने की खान मिली

चीन, जो पहले से ही सोने का सबसे बड़ा उत्पादक है, अब सोने के सबसे बड़े भंडार का भी मालिक बन चुका है. वहीं, पाकिस्तान के लिए यह खोज एक बड़े आर्थिक बदलाव का संकेत हो सकती है.

Gyanendra Tiwari
भारत के सबसे बड़े दुश्मन के हाथ लगा 7 लाख करोड़ का खजाना, 168 टन सोने की खान मिली
Courtesy: Social Media

चीन ने एक बार फिर से सोने का एक बड़ा खजाना ढूंढ निकाला है. इस बार, चीन के विभिन्न हिस्सों में 168 टन सोने की खान मिली है, जो किसी भी लिहाज से एक बड़ी खोज मानी जा रही है. यह खोज चीन के गांसू प्रांत, आंतरिक मंगोलिया और हेइलोंगजियांग प्रांतों में हुई है.

चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने इस खोज की पुष्टि की है. इस खजाने की कीमत करीब 7 लाख करोड़ रुपये (लगभग 83 बिलियन अमेरिकी डॉलर) आंकी जा रही है. यह खोज 2024 के नवंबर महीने में हुई थी, जब चीन ने दक्षिण अफ्रीका के साउथ डीप खदान को पछाड़ते हुए दुनिया का सबसे बड़ा सोने का खजाना खोजा था.

पिंगजियांग काउंटी के पास यह सोने का खजाना 1,000 मीट्रिक टन से अधिक होने का अनुमान है, जिससे यह दुनिया में सबसे बड़ा ज्ञात सोने का भंडार बन गया है. यह खोज न केवल चीन के लिए आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि वैश्विक सोने की आपूर्ति पर भी इसका बड़ा असर पड़ सकता है.

चीन और भारत के सोने के भंडार की तुलना

वर्तमान में, चीन दुनिया में सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश है. 2022 में चीन ने लगभग 375 टन सोना निकाला, जो कुल वैश्विक उत्पादन का 10% है. हालांकि, चीन के पास कुल 2,264.32 टन सोने के भंडार हैं, जो भारत के 840.76 टन के भंडार से काफी ज्यादा हैं.

लेकिन, भारत भी सोने के मामले में एक बड़ा खिलाड़ी है, खासतौर पर उसके घरेलू बाजार में सोने की भारी मांग रहती है. भारत का सोने के प्रति प्यार और आदत अब तक उसे दुनिया में प्रमुख बनाता है, बावजूद इसके कि चीन इसके उत्पादन में कहीं आगे निकल चुका है.

पाकिस्तान में भी सोने का खजाना

चीन के साथ-साथ पाकिस्तान में भी हाल ही में एक बड़ी सोने की खान की खोज की गई है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अटॉक जिले में 2.8 मिलियन तोला (लगभग 32 किलो) सोने की खान पाई गई है, जिसकी कीमत करीब 800 अरब पाकिस्तानी रुपये (लगभग 3.2 बिलियन डॉलर) आंकी जा रही है. इस खोज से पाकिस्तान को अपनी आर्थिक मंदी से उबरने और विकास की दिशा में कदम बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

सोने की खोज और आर्थिक संभावनाएं

चीन और पाकिस्तान की इन सोने की खानों से दुनिया की सोने की आपूर्ति में बड़ा बदलाव आ सकता है. चीन की खोज से उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है, और पाकिस्तान की खोज उसके आर्थिक संकट को दूर करने में सहायक हो सकती है. दोनों देशों में सोने के इस खजाने का मिलना न केवल उनके आर्थिक भविष्य को उज्जवल बना सकता है, बल्कि वैश्विक बाजार में भी सोने के मूल्य में बदलाव ला सकता है.