नई दिल्ली: भारतीय सड़कों पर 7-सीटर SUV की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. बड़े परिवारों के लिए ये गाड़ियां न सिर्फ आरामदायक हैं बल्कि प्रैक्टिकल भी साबित हो रही हैं. अगर आप भी नई 7-सीटर SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अच्छी खबर है. इस साल और अगले साल कई बड़ी कंपनियां धांसू मॉडल लॉन्च करने वाली हैं, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में कमाल की होंगी.
महिंद्रा अपनी पॉपुलर स्कॉर्पियो-N को और आकर्षक बनाने के लिए फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है. स्पाई शॉट्स में नई रेक्टैंगुलर ग्रिल, अपडेटेड हेडलाइट्स, नया फ्रंट और रियर बंपर दिखाई दिया है. इसमें 19 इंच के बड़े व्हील्स भी दिए जा सकते हैं. 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प रहेंगे. लॉन्च जल्द होने की उम्मीद है.
किआ भारत में अपनी पहली हाइब्रिड 7-सीटर SUV सोरेन्टो लाने की तैयारी कर रही है. इसमें दो 12.3 इंच के बड़े डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टेड कार फीचर्स मिलेंगे. 1.5 लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ यह कार एफिशिएंट और पावरफुल दोनों होगी. इसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है.
रेनो अपनी नई थ्री-रो SUV बोरियल लाकर टाटा सफारी और हुंडई अल्काजार को टक्कर देने वाली है. Duster प्लेटफॉर्म पर बनी यह कार 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.8 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी. केबिन में पैनोरमिक सनरूफ, 10 इंच स्क्रीन, प्रीमियम ऑडियो और लेवल-2 ADAS फीचर्स दिए जाएंगे. लॉन्च इस साल के दूसरे हिस्से में संभव है.
हुंडई भी 7-सीटर सेगमेंट में नया मॉडल Ni1i लाने की योजना बना रही है. यह अपकमिंग सोरेन्टो का वेरिएंट होगा जो महिंद्रा XUV700 और टाटा सफारी को चुनौती देगा. अल्काजार और Tucson के बीच पोजिशनिंग के साथ यह हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी. अगले साल बाजार में एंट्री होने की संभावना है.
ये सभी नई 7-सीटर SUV भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं. हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, प्रीमियम फीचर्स और मजबूत परफॉर्मेंस के साथ ये गाड़ियां न सिर्फ कम्फर्ट बल्कि वैल्यू फॉर मनी भी साबित होंगी. ग्राहकों को अब चुनने के लिए कई बढ़िया ऑप्शन मिलेंगे.