सर्दियों में ऐसे खाएं अमरूद, आस-पास नहीं भटकेगी खांसी-जुकाम!
Princy Sharma
28 Dec 2025
सर्दी का मौसम
सर्दियों में अमरूद बाजार में खूब मिलता है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. लेकिन गलत तरीके से खाने पर सर्दी-जुकाम और कफ की समस्या बढ़ सकती है.
अमरूद
ठंड के मौसम में अमरूद खाने का सही और आसान तरीका जानना बेहद जरूरी है.
खाली पेट न खाएं
सुबह खाली पेट अमरूद खाने से कफ बढ़ सकता है जिससे सर्दी-जुकाम की परेशानी हो सकती है.
देर रात न खाएं
रात में अमरूद खाने से पाचन कमजोर होता है और कफ की समस्या बढ़ती है.
किस समय खाएं?
दोपहर में अमरूद खाने से पाचन अच्छा रहता है और शरीर इसे आसानी से पचा लेता है.
पानी न पिएं
अमरूद खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट खराब हो सकता है और सर्दी की शिकायत बढ़ सकती है.
खाने का सही तरीका
अमरूद को धोकर गोल या लंबे टुकड़ों में काट लें. ऊपर से थोड़ा काला नमक या पिसी हुई चीनी डालें. फिर एक पैन गर्म करें अमरूद के टुकड़ों को हल्का सेक लें. गरम-गरम अमरूद खाएं
फायदे
इस तरीके से अमरूद खाने पर सर्दी-खांसी में राहत, कफ नहीं बढ़ता, पाचन मजबूत होता है. इसके साथ स्वाद भी अच्छा लगता है.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.