लू से बचने के लिए डाइट में शामिल कर लें ये चीज
गर्मी का मौसम
भारत में गर्मी का मौसम तेजी से बढ़ रहा है. कई इलाकों में पारा 40 डिग्री से भी पार पहुंच चुका है है. ऐसे में सिर्फ बाहर से ठंडक ढूंढना काफी नहीं, शरीर को अंदर से ठंडा रखना भी उतना ही जरूरी है.
हाइड्रेशन का रखें ख्याल
सिर्फ पानी पीने से काम नहीं चलता. इसलिए बेहतर है कि छाछ, नारियल पानी और ओरल रिहाइड्रेशन ड्रिंक्स का इस्तेमाल करें.
फ्रेश फल-सब्जियां
हर दिन फ्रेश फल खाएं, ये फल और सब्जियां शरीर को अंदर से ठंडक देंगी. ज्यादा पानी वाले फल जैसे तरबूज, खरबूजा, पपीता, संतरा और सब्जियों में बेरियां खीरा, लौकी और तोरी शामिल करें.
पारंपरिक पेय पदार्थों का जादू
आप कोलड्रिंग की जगह पर आम पन्ना, सत्तू का शरबत पी सकती है. यह आपके शरीरको ठंडा रखेगा.
ठंडक के साथ पोषण
दही के साथ मूंग दाल की खिचड़ी या सादा चावल खान भी गर्मी के लिए सही होता है. ये न सिर्फ ठंडक देते हैं बल्कि जरूरी खनिज और पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं.
ज्यादा सावधानी
डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा या हृदय रोग से पीड़ित लोग, जो दवाएं ले रहे हैं उन्हें लू लगने का खतरा ज्यादा होता है.
ध्यान रखने की जरूरत
इसलिए इन लोगों को सबसे ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है. थोड़ी सी सावधानी से इस गर्मी को आराम से पार किया जा सकता है.