बारबार मीठा खाने का करता है मन? जानें कैसे करें कंट्रोल


Shanu Sharma
15 Apr 2026

मीठा खाने की आदत?

    मीठे बिना दिन अधूरा लगता है? हार्वर्ड ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी बताते हैं कि यह सिर्फ आदत नहीं, बल्कि शरीर और दिमाग की गहरी वजहें हैं.

क्यों करता है मन?

    ज्यादा चीनी और रिफाइंड कार्ब्स खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता और फिर अचानक गिर जाता है. शरीर तुरंत एनर्जी चाहता है, इसलिए फिर मीठे की तलब लगती है.

प्रोटीन की कमी?

    अगर आपके खाने में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा और प्रोटीन कम है, तो पेट जल्दी खाली हो जाता है. शरीर आसानी से एनर्जी पाने के लिए मीठे की तरफ भागता है.

फाइबर की कमी?

    पेट के अच्छे बैक्टीरिया असंतुलित हो जाएं तो मीठे की लालसा बढ़ जाती है. फाइबर कम होने से गट माइक्रोबायोम बिगड़ता है, जो आपकी क्रेविंग को कंट्रोल करता है.

नींद और पानी की कमी

    पूरी नींद न लेने या डिहाइड्रेशन की स्थिति में शरीर भूख और मीठे की क्रेविंग को कंफ्यूज कर लेता है.

मीठे की क्रेविंग कैसे कम करें?

    1. हर मील में प्रोटीन जरूर शामिल करें 2. दिन में कोई भी मील स्किप न करें 3. रोज 8 घंटे की अच्छी नींद लें 4. दिनभर खूब पानी पिएं 5. खाली पेट कभी मीठा न खाएं 6. स्ट्रेस को कम करें

करें बदलाव

    मीठे की लत एक दिन में नहीं, लेकिन इन छोटेछोटे बदलावों से धीरेधीरे जरूर छूटेगी.

More Stories