बेस्वाद खाने का स्वाद बढ़ाएगी पुदीना चटनी, यहां देखें Recipe
Princy Sharma
20 Apr 2025
पुदीना चटनी
क्या आप भी पुदीना चटनी के दीवाने हैं? तो यह आसान और स्वादिष्ट पुदीना चटनी की रेसिपी आपके बहुत पसंद आएगी.
सामग्री
पुदीना चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए होगा पुदीना पत्तियां, धनिया, दही, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, नमक और चीनी
ब्लेंडर में डालें पत्तियां
सबसे पहले अपने क्लीन ब्लेंडर में एक मुट्ठी पुदीना और धनिया पत्तियां डालें. फिर, इसमें एक लौंग लहसुन, 1/4 इंच अदरक और एक हरी मिर्च डालें.
नमक और चीनी
अब इसमें आधा चम्मच नमक और चीनी डालें. ये दोनों स्वाद को और भी बेहतरीन बना देंगे.
दही
अब एक चम्मच दही और थोड़ा सा पानी डालें. फिर अच्छे से ब्लेंड करें. आप अपने स्वाद के हिसाब से दही और पानी की मात्रा बढ़ा सकते हैं.
स्पेशल मसाला दही
मसाला दही बनाने के लिए, तीन चम्मच सादा दही लें और उसमें आधा चम्मच जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें. इसे अच्छे से मिलाएं. यह दही चटनी का स्वाद और भी लाजवाब बना देगा.
सर्व करें
अब मसाला दही और पुदीना चटनी को अच्छे से मिला लें. यह स्वादिष्ट चटनी अब तैयार है. इसे स्नैक्स या चाट के साथ सर्व करें और अपने खाने का मजा दोगुना करें.