T20 World Cup 2026

सैकड़ों फीट ऊंचे झूले से गिरी बच्ची, बीच में लटकी तो मची चीख पुकार, Video देख अटक जाएंगी आपकी सांसे

Viral Video: सोशल मीडिया पर 200 फीट ऊंच झूले से गिरी एक बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह से एक बच्ची ऊंचे झूले से गिरते हुए बीच में लटक जाती है. इसके बाद वहीं चीख पुकार मच जाती है.

Social Media
Gyanendra Tiwari

Viral Video: लखीमपुर के निघासन क्षेत्र के रकहटी गांव में आयोजित झोलहू मेले में एक खतरनाक हादसा देखने को मिला. मेले के ऊंचे झूले में झूल रही एक बच्ची अचानक गिर गई और झूले के बीच में फंसकर लटकने लगी. झूला लगातार घूमता रहा, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. चीख-पुकार और अफरातफरी के बीच बच्ची को बचाने का प्रयास शुरू किया गया.

घटना के दौरान झूले को रोकने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्परता के कारण बच्ची को समय रहते बचा लिया गया. लेकिन इस घटना ने मेले में सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोल दी.

आप भी देखें खतरनाक वीडियो

सूत्रों के अनुसार, यह झूला प्रशासन की अनुमति के बिना ही लगाया गया था. इसके संचालन में किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी. यह प्रशासनिक लापरवाही न केवल लोगों की जान को खतरे में डाल रही है, बल्कि मेले के आयोजकों की गैर-जिम्मेदाराना रवैये को भी उजागर कर रही है.

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची को झूले के बीच लटकते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं और बिना अनुमति चल रहे झूलों को तुरंत बंद किया जाए.