तृषा कृष्णन की 12 साल पुरानी भविष्यवाणी वायरल! बनना चाहती हैं मुख्यमंत्री, सामने आया अनदेखा वीडियो

वीडियो 2004 की बताई जा रही है, जब तृषा अपनी फिल्म करियर की शुरुआत में थीं. वीडियो में एक इंटरव्यू के दौरान जब तृषा से उनकी महत्वाकांक्षा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा- 'मैं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनना चाहती हूं. सच कह रही हूं! देखना, अगले 10 साल में मैं यह कर दिखाऊंगी.'

x
Antima Pal

मुंबई: दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तृषा कृष्णन की एक पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस क्लिप में तृषा मजाक में कह रही हैं कि वे तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं. 

वीडियो 2004 की बताई जा रही है, जब तृषा अपनी फिल्म करियर की शुरुआत में थीं. वीडियो में एक इंटरव्यू के दौरान जब तृषा से उनकी महत्वाकांक्षा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा- 'मैं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनना चाहती हूं. सच कह रही हूं! देखना, अगले 10 साल में मैं यह कर दिखाऊंगी.' जब उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद क्या करेंगी, तो तृषा ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया- 'पहले आप सब मुझे वोट देकर चुने, फिर मैं बताऊंगी कि क्या करूंगी!'

यह क्लिप अब इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि हाल ही में अभिनेता-राजनेता थलपति विजय की पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कझगम (TVK) ने तमिलनाडु चुनाव में जीत हासिल की है. राजनीतिक चर्चाओं के बीच तृषा की यह पुरानी मजाकिया टिप्पणी फिर से सामने आ गई.

तृषा कौन हैं?

तृषा कृष्णन तमिल और तेलुगु सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं. उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है और दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती हैं. खूबसूरती, अभिनय और स्मार्ट व्यक्तित्व के लिए जानी जाने वाली तृषा को तमिलनाडु की जनता भी बहुत प्यार करती है.

फैंस का रिएक्शन

वायरल वीडियो पर थलपति विजय के फैंस और तृषा के प्रशंसक खूब कमेंट कर रहे हैं. कई लोग मजाक में लिख रहे हैं – 'अगली जयललिता आ गई', 'तृषा अम्मा 2.0' और 'अब राजनीति में आ जाओ तृषा' कुछ यूजर्स तो कह रहे हैं कि तृषा की यह पुरानी क्लिप आज भी प्रासंगिक लग रही है. हालांकि तृषा ने कभी गंभीरता से राजनीति में आने की बात नहीं कही है. यह क्लिप सिर्फ एक मजाक और युवा तृषा की महत्वाकांक्षा को दर्शाती है. लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर काफी एंटरटेन हो रहे हैं.

राजनीति और सिनेमा का मेल

तमिलनाडु में सिनेमा और राजनीति का गहरा नाता रहा है. एमजीआर और जयललिता जैसी हस्तियों ने इस रास्ते को पहले ही दिखा दिया था. ऐसे में तृषा की यह क्लिप फैंस को फिर से उसी पुरानी याद दिला रही है. अभी तृषा फिल्मों में व्यस्त हैं, लेकिन उनकी यह वायरल क्लिप एक बार फिर साबित कर रही है कि उनकी लोकप्रियता सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है. फैंस अब इंतजार कर रहे हैं कि क्या तृषा कभी सच में राजनीति में कदम रखेंगी या नहीं.