menu-icon
India Daily

Met Gala 2026: कटोरी से लेकर चम्मच तक, रसोई के सारे बर्तन पहनकर मेट गाला के रेड कार्पेट पर उतरीं बिजनेसवुमन अनन्या बिड़ला! देखें फोटोज

अनन्या ने रॉबर्ट वुन के डिजाइन किए शानदार ऑल-ब्लैक कोचर आउटफिट में रेड कार्पेट पर एंट्री मारी. उनका लुक बेहद ड्रामेटिक और पावरफुल था – स्ट्रक्चर्ड ब्लैक जैकेट, वॉल्यूमिनस स्कर्ट और बोल्ड सिल्हूट. लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके चेहरे पर लगा मेटलिक मास्क ने.

antima
Edited By: Antima Pal
Met Gala 2026: कटोरी से लेकर चम्मच तक, रसोई के सारे बर्तन पहनकर मेट गाला के रेड कार्पेट पर उतरीं बिजनेसवुमन अनन्या बिड़ला! देखें फोटोज
Courtesy: x

Ananya Birla Met Gala 2026:  मेट गाला 2026 की रेड कार्पेट पर इस बार भारतीय बिजनेसवुमन अनन्या बिरला ने ऐसा लुक पेश किया कि पूरी दुनिया उनकी तारीफों के पुल बांध रही है. अरबपति उद्योगपति परिवार की इस गायिका और एंटरप्रेन्योर ने अपने डेब्यू में फैशन को पूरी तरह कला में बदल दिया. 

रसोई के सारे बर्तन पहनकर Met Gala पहुंचीं अनन्या बिड़ला

अनन्या ने रॉबर्ट वुन के डिजाइन किए शानदार ऑल-ब्लैक कोचर आउटफिट में रेड कार्पेट पर एंट्री मारी. उनका लुक बेहद ड्रामेटिक और पावरफुल था – स्ट्रक्चर्ड ब्लैक जैकेट, वॉल्यूमिनस स्कर्ट और बोल्ड सिल्हूट. लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके चेहरे पर लगा मेटलिक मास्क ने. यह मास्क कटोरी, चम्मच, करछी और दूसरे घरेलू स्टेनलेस स्टील बर्तनों से बनाया गया था. 'Fashion Is Art' थीम को अनन्या ने बिल्कुल सही तरीके से समझा और लागू किया. उन्होंने दिखाया कि कला सिर्फ गैलरी या रनवे तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे रोजमर्रा के जीवन में भी है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

भारतीय रसोई की इन साधारण चीजों को हाई फैशन में बदलकर उन्होंने एक मजबूत स्टेटमेंट दिया. मास्क को आर्मर की तरह डिजाइन किया गया था, जो महिलाओं की मजबूती और क्रिएटिविटी को दर्शाता है. अनन्या बिरला अडिटीया बिरला ग्रुप से जुड़ी हैं. वे बिजनेस, म्यूजिक और सोशल वर्क के क्षेत्र में सक्रिय हैं. 1700 करोड़ से ज्यादा की नेट वर्थ वाली इस युवा उद्यमी ने मेट गाला जैसे विश्व स्तर के प्लेटफॉर्म पर भारत का नाम रोशन किया. उनके साथ इस बार करण जौहर जैसे अन्य भारतीय सेलिब्रिटी भी पहली बार रेड कार्पेट पर नजर आए.

सोशल मीडिया पर फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

जैसे ही अनन्या की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर उनका लुक वायरल हो गया. लोग लिख रहे हैं – 'रसोई से रेड कार्पेट तक का सफर', 'भारतीय बर्तनों ने मेट गाला जीत लिया', 'ये तो असली आर्ट है!' कुछ यूजर्स इसे फेमिनिस्ट स्टेटमेंट भी बता रहे हैं. विदेशी मीडिया ने भी उनके क्रिएटिव लुक की खूब तारीफ की. हॉलीवुड स्टार्स के बीच अनन्या का यह अनोखा अंदाज सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा. 

अनन्या ने अपने बाल खुले छोड़े थे, जो ब्लैक आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे. उनका पूरा लुक काफी शानदार था. उनके फैंस अब इस लुक को बार-बार देख रहे हैं और तारीफें कर रहे हैं.