पढ़ाई के बोझ ने छीनी छात्र की जिंदगी, 9वीं मंजिल से कूदा IIIT नागपुर का स्टूडेंट
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (IIIT Nagpur) के एक छात्र ने हॉस्टल की 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. यह घटना सोमवार तड़के करीब चार बजे हुई, जिसके बाद संस्थान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने एक बार फिर छात्रों पर बढ़ते शैक्षणिक दबाव को उजागर कर दिया है. इस घटना ने छात्रों के मानसिक तनाव को चर्चा के केंद्र में ला दिया है. एक होनहार छात्र का यूं अचानक चला जाना न सिर्फ उसके परिवार, बल्कि पूरे कैंपस के लिए गहरा सदमा बन गया है.
मामला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (IIIT Nagpur) का है, जहां सेकंड ईयर के छात्र श्रेयश चंद्रकांत माने ने हॉस्टल की नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. यह घटना सोमवार तड़के करीब चार बजे हुई, जिसके बाद संस्थान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि श्रेयश मूल रूप से महाराष्ट्र के कोल्हापुर का रहने वाला था.
पढ़ाई का दबाव बनी मौत की वजह?
पुलिस द्वारा जुटाई गई प्राथमिक जानकारी के अनुसार, छात्र की सेमेस्टर परीक्षाएं नजदीक थीं और वह पढ़ाई को लेकर काफी टेंशन में था. श्रेयश के दोस्तों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से वह परेशान दिखाई दे रहा था. हालांकि, पुलिस द्वारा अभी तक असली कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बटबुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी. अधिकारियों ने छात्र का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, ताकि फोन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा सके.
छात्र कर रहे विरोध प्रदर्शन
इस घटना के बाद कैंपस में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है वह प्रशासन और संस्थान के खिलाफ विरोध जता रहे हैं. छात्र आरोप लगा रहे हैं कि कॉलेज में मेंटल हेल्थ को लेकर पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं. छात्रों का कहना है कि तनाव से जूझ रहे विद्यार्थियों के लिए कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं है जबकि ऐसा होना जरूरी है.
काउंसलिंग सिस्टम मजबूत करने की मांग
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके इसलिए कॉलेज में काउंसलिंग सेवाओं को बेहतर बनाने की मांग की है. उनका मानना है कि समय रहते उचित मार्गदर्शन और सहायता मिलने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं.
इसके साथ ही इस घटना पर कॉलेज प्रशासन ने इस पूरी घटना पर दुख जताया और जांच में पुलिस का पूरा साथ देने की बात कही है. साथ ही कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
और पढ़ें
- Weather Update: कई राज्यों में मूसलाधार बारिश चेतावनी, हिमाचल प्रदेश में माइनस में पहुंचेगा पारा; जानें कैसा रहेगा पूरे देश में मौसम का हाल
- 'बदला नहीं, अब बदलाव का समय है', पीएम मोदी ने फिर दिखाया बड़ा दिल; बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत के बाद की ये अपील
- 'पहली ही कैबिनेट में आयुष्मान भारत को मिलेगी मंजूरी', बंगाल को लेकर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान