इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों के प्रचार प्रसार में तो तेजी आई है लेकिन ज्यादातर नकारात्मक खबरें ही पढ़ने को मिलती हैं लेकिन आज हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे पढ़ने के बाद आपका दिन बन जाएगा. आपका चेहरा खिल उठेगा और सारी परेशानी हवा हो जाएगी.
आम तौर पर देखने को मिलता है कि लोग मौका मिलने पर देश की सरकारी व प्राइवेट संपत्ति को नुकसान पहुंचाने लगते हैं, लेकिन इस कहानी में बिल्कुल उल्टी गंगा बही.
यहां एक शख्स ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के बजाए उसे अपनी संपदा मानते हुए उसे ठीक करने में अपना सहयोग निभाया और वो भी बिना किसी लोभ-लालच के.
मामला केरल का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक मुस्लिम शख्स एक बस में बैठा हुआ है और अंधा है. उसे पता चलता है कि उसके सामने वाली कुर्सी का हैंडल टूटा हुआ है. इसके बाद वह मुस्लिम और अंधा शख्स बिना देरी के एक स्क्रू से उस सीट के हैंडल को कसने लगता है.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. इससे पहले हमने कई वीडियो देखें हैं जिनमें लोग मौका मिलने पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से बाज नहीं आते, लेकिन यहां कहानी बिल्कुल उल्टी थी.
'The Real kerala Story'
— Gabbar (@Gabbar0099) November 15, 2025
This video made my day ❤️ pic.twitter.com/vHNtMDIwZy
हालांकि इस शख्स के वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इस वीडियो को फर्जी बता रहे हैं जबकि कुछ लोग इसे वायरल होने के लिए बनाया गया वीडियो बता रहे हैं.
वीडियो पर कमेंट करते कुछ लोगों ने लिखा कि आखिर कार इस शख्स के पास उसी समय स्क्रू या पेंचकस कहां से आया जब हैंडल ढीला था?
कुछ लोग कह रहे हैं कि यह शख्स पेंच कस नहीं रहा था बल्कि ढीला कर रहा था. वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो को मानवता की मिसाल बताया. एक शख्स ने लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद उनका दिन बन गया.
नोट- एआई के इस दौर में हम इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करते हैं