T20 World Cup 2026

पहले डरी फिर फेंका फोन, छोटी बच्ची ने अपनी मां के साथ किया ऐसा प्रैंक, देखते ही आपकी भी कांप जाएगी रूह

Girl Prank Mom: इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्ची अपने के साथ प्रैंक करते हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो में छोटी बच्ची चेहरे पर काले रंग का फेस पेंट लगाती हैं और अंधेरे में बैठी मां को डरती है. बच्ची को देखकर उसकी डरने की वजह से हड़बड़ाने लग जाती हैं और जोर से चिल्ला कर फोन फेंक देती है. इस वीडियो को हर कोई मजे ले रहा है.

Social Media
India Daily Live

Viral Video: छोटे बच्चे खूब मस्ती करते हैं. ऐसे में वो कई बार बड़ों के साथ प्रैंक करने की कोशिश करते हैं. कभी-कभी बच्चे छुप जाते हैं और आते-जाते लोगों को डराने लग जाते हैं. वहीं, कुछ बच्चे अलग-अलग तरह के सवाल पूछकर लोगों के साथ प्रैंक करते हैं. हालांकि, बच्चों का प्रैंक ज्यादा समय तक टिक नहीं पाता है. मगर इन दिनों एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्ची ने अपनी मां को इस तरह डराया कि वो हड़बड़ा गई. 

बच्ची का यह प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में छोटी बच्ची अपने चेहरे पर फेस पेंट लगाकर अपनी मां को डराती है. प्रैंक वीडियो को हर कोई खूब पसंद कर रहा है और यूजर्स जबरदस्त कमेंट भी कर रहे हैं. इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. 

बच्ची ने किया प्रैंक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची ब्रश से अपने चेहरे पर काला पेंट लगाती है. चेहरे पर पेंट लगाने के बाद बच्ची की सिर्फ आंखें और मुस्कुराते हुए दांत दिख रहे होते हैं. उसके बाद वह अपनी मां के पास जाती हैं. बच्ची की मां अंधेरे में बैठकर फोन यूज कर रही होती हैं तभी बच्ची आंखें बड़ी करके स्माइल करते हुए अपनी मां के बाजू में आकर खड़ी हो जाती है. अचानक से उसकी मां उसे देखती हैं और डर जाती हैं. बच्ची को देखकर वह डरकर हड़बड़ाते हुए जोर से चिल्लाती और फोन फेंक देती हैं. 

'..मेरी मम्मी मार देती है मुझको'

सोशल मीडिया यूजर्स बच्ची का प्रैंक वीडियो को देखकर खूब हंस रहे हैं. वहीं लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे होते हैं. एक यूजर्स ने लिखा, "भाई अगर मैं करता हूं तो मेरी मम्मी मार देती है मुझको" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "वह प्यारी भूत है" . तीसरे व्यक्ति ने कमेंट किया, "ऐसे खुराफाती बच्चे हैं तो किसी को दुश्मन की जरूरत नहीं" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मेरा दोस्त तो ये बिना कलर लगाएं कर सकता है."