West Bengal Assembly Election 2026

स्कूटी पर बैठकर दोस्तों में चल रही थी गपशप, बिल्डिंग से टूटा AC, सिर पर गिरा, वहीं हुई मौत

दिल्ली के करोल बाग इलाके से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल यहां दो दोस्त एक बिल्डिंग के नीचे खड़े होकर बात कर रहे थे तभी एसी की आउटडोर यूनिट दूसरी मंजिल से सीधे स्कूटी सवार पर गिर गई. जिसकी वजह से एक लड़के की मौत हो गई तो वहीं दुसरे की हालत गंभीर बनी हुई है.

Social Media
India Daily Live

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन स्टूडेंट्स की मौत वहीं एक और स्टूडेंट्स के करेंट लगने की घटना के बाद एक बार यहां से कुछ ऐसी ही खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर हर कोई परेशान है. दरअसल दिल्ली के करोलबाग में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, अचानक एसी पैनल दो लोगों पर गिर गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घायल का इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक मामले में कार्रवाई की जा रही है.

बिल्डिंग से टूटा AC, सिर पर गिरा

पुलिस के मुताबिक यह हादसा बीते शनिवार शाम 7 बजे की है. जब पीएस डीबीजी रोड पर एक व्यक्ति पर एसी की आउटडोर यूनिट गिरने की सूचना मिली लेकिन मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एसी की आउटडोर यूनिट दूसरी मंजिल से स्कूटी सवार दो लड़कों पर गिर गई. घायल लड़कों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां दिल्ली के डोरीवालान निवासी जितेश को मृत घोषित कर दिया गया.

दोस्तों में चल रही थी गपशप

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दो युवक जो एक स्कूटी पर सवार है तो वहीं दूसरा खड़ा होकर उससे बात कर जैसे ही बाय बोल स्कूटी स्टार्ट करने की कोशिश करता है तभी ऊपर से एसी की आउटडोर यूनिट उन पर गिर जाती है.   

एक की मौत, दूसरा घायल

वहीं दूसरे घायल व्यक्ति पटेल नगर निवासी प्रांशु को अस्पताल में इलाज चल रहा है, फिलहाल प्रांशु बयान देने की स्थिति में नहीं है. इस संबंध में एफआईआर संख्या 378/24, धारा 125(ए)/106 बीएनएस, दिनांक 17/08/24, पीएस डीबीजी रोड के तहत मामला दर्ज किया गया है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है. 

ये भी देखें