बाजार में चांदी की डिमांड बढ़ती जा रही है.सेमीकंडक्टर से लेकर कई चीजों में चांदी की जरुरत होती है, ऐसे में डिमांड बढ़ रहे हैं और चांदी महंगा होता जा रहा है. हालांकि इसे सिल्वर में इन्वेस्ट करने का सबसे परफेक्ट टाइम बताया जा रहा है, क्योंकि आने वाले समय में इसकी मांग और भी ज्यादा बढ़ेगी और ये और भी ज्यादा महंगा होगा.
चांदी में इन्वेस्ट करना के कई तरीका है. कुछ लोग पारंपरिक तरीका यानी फीजीकल चांदी खरीदना पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग डिजीटल चांदी, ईटीएफ, सिल्वर म्यूचल फंज और कई तरीकों से इंवेस्ट कर रहें. आज के हमारे इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि कौन सा तरीका बेस्ट है? हालांकि किसी भी इन्वेस्टमेंट से पहले अपने एक्सपर्ट की राय जरुर लें.