T20 World Cup 2026

Gold Price Update: लगातार बढ़ रही सोने और चांदी की चमक, जानें कहां पहुंचा रेट  

Gold Price Update: सोना और चांदी के खरीदारों के लिए जरूरी खबर है. इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सोने के साथ चांदी की कीमत में एक साथ तेजी दर्ज की गई.

Gyanendra Tiwari

Gold Price Update: इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को भी सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई. यह लगातार तीसरा दिन है जब सोने और चांदी की कीमत में एक साथ बढ़ोतरी हुई है. इससे खरीदार थोड़े से मायूस नजर आ रहे हैं. फिलहाल सोना 62,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी 73,000 रुपये से उछलकर  प्रति किलो के ऊपर ट्रेड कर रही है.
 
बुधवार को लगातार दूसरे दिन बुधवार को सोना महंगा हुआ. बुधवार को सोना 218 रुपये की तेजी के साथ 62,302 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले मंगलवार को सोना 465 रुपये सस्ता होकर 61,902 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.

बुधवार को सोने के साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई. बुधवार को चांदी 90 रुपये तेजी के साथ 73,742 रु.प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई. वहीं इससे पहले मंगलवार को चांदी 64 रुपये की तेजी के साथ 73,742 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.


सर्राफा बाजार में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट
 


इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना महंगा होकर 62,335 रुपये, 23 कैरेट 62,086 रुपये, 22 कैरेट वाला 57,098 रुपये, 18 कैरेट वाला 46,751 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 36,466 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.

 

ऑल टाइम हाई रेट से सोना 900 रुपये तो चांदी 3,100 रुपये से ज्यादा सस्ती
 


इसके बाद शुक्रवार सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 979 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर बंद हुआ. सोने का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर 63,281 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो उसने 4 दिसंबर को 2023 को बनाया था. वहीं चांदी अपने उच्चतम भाव से 3,192 रु. प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर थी. चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम रेट 76934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.