T20 World Cup 2026

Watch: दंपति के बीच झगड़े के साथ हुई मारपीट, बच्चे सहित मां को बीच सड़क पर गाड़ी से निकाला

Viral Video: पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक होना तो सामान्य बात है लेकिन कई बार ऐसी स्थिति होती है कि दोनों के बीच विवाद इस कदर हो जाता है कि लोग एक दूसरे का सम्मान करना भी छोड़ देते हैं.

Suraj Tiwari

Viral Video: पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक होना तो सामान्य बात है लेकिन कई बार ऐसी स्थिति होती है कि दोनों के बीच विवाद इस कदर हो जाता है कि लोग एक दूसरे का सम्मान करना भी छोड़ देते हैं. इसके वजह से पति-पत्नी या फिर कपल के प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को मारने पीटने या फिर कहीं पर भी एक दूसरे अभद्रता करने लगते हैं जैसा कि इस वायरल वीडियो में देखा जा सकते हैं. 

बीच सड़क में बच्चे के साथ पत्नी को गाड़ी से निकाला

पति-पत्नी के बीच लड़ाई का आए दिन कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी बीच इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स अपनी पत्नी को बीच सड़क पे गाड़ी से खिंच कर निकाल देता है. उस महिला के साथ एक छोटा बच्चा भी है. बच्चा जहां सड़क पर निकालने के वजह से तेज-तेज रो रहा है.

वहीं महिला अपनी पति से झगड़ते हुए फिर से कार में बैठने लगती है. वहीं बच्चा बाहर भी रो रहा है. इस घटना को देख अगल-बगल लोगों और गाड़ियों की भीड़ लग जाती है. वहीं एक शख्स बच्चे को देखकर उसके पास चला आता है. जबकि पति-पत्नी के बीच झगड़े की आवाज तेजी से आ रही है.

यूजर बोले-इस शख्स पर होनी चाहिए कार्रवाई

इस वायरल वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है. जिसको @NoCapFights नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो को 4 मिलियन लोग देख चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर बहुत से लोग अपनी प्रतिक्रिया कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि इस शख्स पर कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि लोग कितना भी पढ़ लिख लें मानवीय पहलू नहीं सीख पा रहे हैं.